बॉक्स ऑफिस

Haq Box Office collection Day 6: 'हक' ने काट रखा है गदर, छठे दिन किया इतना कलेक्शन

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 13, 2025, 05:17 AM IST

Haq Box Office collection Day 6: बॉलीवुड एक्टर हाशमी (Emraan Hashmi) और एक्ट्रेस यामी गौतम (Yami Gautam) की फिल्म हक (Haq) को रिलीज हुए 6 दिन पूरे हो गए हैं। जिसके बाद फिल्म हक की कमाई के नए आंकड़े सामने आ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं फिल्म हक ने कितना कलेक्शन किया है।

Image

Image Source: Haq Movie

Haq Box Office collection Day 6: एक्टर हाशमी (Emraan Hashmi) और एक्ट्रेस यामी गौतम (Yami Gautam) की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म हक (Haq) ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। फिल्म हक स्टोरी के साथ-साथ कमाई को लेकर भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। फिल्म हक ने अब अपने बॉक्स ऑफिस पर पर 6 पूरे लिए हैं, जिसके बाद इस मूवी की कमाई के नए आंकड़े सामने आ रहे हैं। फिल्म ने छठे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रखा है। तो चलिए जानते हैं इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म हक ने छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है।

छठे दिन 'हक' ने की इतनी कमाई

इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म हक एक बार फिर से अपने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर चर्चा में बनी हुई है। इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म हक को रिलीज हुए 6 दिन हो गए हैं, जिसके बाद मूवी की कमाई को लेकर नया अपडेट सामने आया है। इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म हक की फिल्म हक ने छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर लगभग 1.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। लेकिन आपको बता दें कि इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म हक की कमाई के ये आंकड़े अनुमानित है, असल आंकड़ों में बदलाव देखने को मिल सकता है। छठे दिन भी इस लो बजट फिल्म की कमाई के ये रफ्तार देखने फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।

क्या है फिल्म की कहानी

सुपर्ण वर्मा (Suparn Verma) के निर्देशन में बनी इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म हक की स्टोरी शाह बानो बेगम के जीवन और कानूनी लड़ाई से प्रेरित है। इस कानूनी लड़ाई के बाद 1985 में सुप्रीम कोर्ट ने तलाकशुदा मुस्लिम महिलाओं को भरण-पोषण का अधिकार दिया था। इस फिल्म में इमरान हाशमी के साथ यामी गौतम, शीबा चड्ढा (Sheeba Chaddha), वर्तिका सिंह (Vartika Singh) और दानिश हुसैन (Danish Husain) अहम रोल में हैं। इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म हक को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article