बॉक्स ऑफिस

Haq Box office Collection Day 4: सोमवार को इतने करोड़ जुटाने में सफल रही यामी-इमरान की फिल्म, देखें टोटल कलेक्शन

Haq Box office Collection Day 4: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) और एक्ट्रेस यामी गौतम (Yami Gautam) की कोर्टरूम ड्रामा 'हक' (Haq) ने वीकेंड में धांसू कमाई की थी। तो चलिए देखते हैं कि यह मूवी सोमवार के दिन बॉक्स ऑफिस पर कितने रुपये कमाने में सफल रही है।

Image

Haq Box office Collection Day 4

Haq Box office Collection Day 4: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) और एक्ट्रेस यामी गौतम (Yami Gautam) की फिल्म 'हक' को रिलीज हुए 4 दिन हो गए हैं। फिल्म क्रिटिक्स और ऑडियंस की ओर से फिल्म 'हक' को पॉजिटिव रिस्पांस मिला है। फिल्म ने पहले दिन इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 2 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूआ था। सुपर्ण एस वर्मा के डायरेक्शन की खूब तारीफ हुई है और फिल्म के डायलॉग बड़े परदे पर सुनने के बाद लोगों ने भी खूब तालियां बजाई। तो चलिए देखते हैं कि इमरान हाशमी और यामी गौतम की इस कोर्टरूम ड्रामा 'हक' (Haq) ने सोमवार के दिन कितने करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

चौथे दिन 'हक' ने कमाए इतने करोड़

ट्रैकिंग वेबसाइट Sacnilk द्वारा साझा किए अनुमानित आंकड़ों के मुताबिक यामी गौतम और इमरान हाशमी की फिल्म 'हक' ने चौथे दिन यानी सोमवार को 1 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया है। रविवार के मुकाबले सोमवार के कलेक्शन में थोड़ी गिरावट देखने को मिली है। यह मूवी 4 दिनों के अंदर 9.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में सफल रही है। फिल्म ने शुक्रवार को अच्छी शुरुआत की और शनिवार को 100% की बढ़ोतरी दर्ज कराई। रविवार को भी फिल्म की कमाई में लगभग इतनी ही बढ़ोतरी दर्ज की गई थी।

यामी गौतम और इमरान हाशमी की फिल्म 'हक' को फैन्स से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। लोगों ने फिल्म देखने के बाद अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी जमकर तारीफ भी की। 'हक' शाह बानो बेगम के जीवन और कानूनी लड़ाई से प्रेरित है। इस कानूनी लड़ाई के बाद 1985 में सुप्रीम कोर्ट ने तलाकशुदा मुस्लिम महिलाओं को भरण-पोषण का अधिकार दिया था। यामी गौतम और इमरान हाशमी की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आई है। फिल्म में शीबा चड्ढा, दानिश हुसैन, असीम हट्टंगडी और वर्तिका सिंह जैसे कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ आहे हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article