बॉक्स ऑफिस

Haq Box Office Collection: तीसरे दिन भी कायम है 'हक' का जलवा, किया इतना कलेक्शन

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 10, 2025, 10:19 AM IST

Haq Box Office Collection Day 3: एक्टर इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) और एक्ट्रेस यामी गौतम (Yami Gautam) की लीड रोल वाली फिल्म हक (Haq) को रिलीज हुए 3 दिन पूरे हो गए हैं। इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म हक ने तीसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रखा है।

Image

Image Source: Haq Movie

Haq Box Office Collection Day 3: बॉलीवुड के फेमस स्टार इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) और एक्ट्रेस यामी गौतम (Yami Gautam) की लीड रोल वाली फिल्म हक (Haq) ने रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। फिल्म हक की कमाई देखने के बाद हर कोई हैरान नजर आ रहा है। इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म हक को रिलीज हुए 3 दिन पूरे हो गए हैं, जिसके बाद मूवी की कमाई के नए आंकड़े सामने रहे हैं। फिल्म हक ने तीसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। तो चलिए जानते हैं इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म हक ने तीसरे दिन कितना कलेक्शन किया है।

'हक' ने तीसरे दिन की इतनी कमाई

एक्टर इमरान हाशमी और यामी गौतम एक बार फिर से अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म हक को लेकर खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह फिल्म हक की कमाई के आंकड़े है। इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म हक ने बॉक्स ऑफिस पर तीन दिन पूरे कर लिए हैं, जिसके बाद कमाई के नए आंकड़े सामने आ रहे हैं। इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म हक ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 4.19 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसी के साथ इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म हक की कुल कमाई 10 करोड़ रुपये हो गई है। तो वहीं वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म हक ने 15 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

फिल्म में नजर आए ये सितारे

सुपर्ण वर्मा (Suparn Verma) के डायरेक्शन में बनी फिल्म हक में इमरान हाशमी के साथ यामी गौतम, शीबा चड्ढा (Sheeba Chaddha), वर्तिका सिंह (Vartika Singh) और दानिश हुसैन (Danish Husain) अहम रोल में हैं। फिल्म हक के बजट की बात करें तो मेकर्स ने इसके लिए 20-25 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म हक की कमाई को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article