बॉक्स ऑफिस

Haq Box Office Collection Day 1: ओपनिंग डे पर गदर काटेगी 'हक', इतनी होगी पहले दिन कमाई

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 7, 2025, 08:28 AM IST

Haq Box Office Collection Day 1 Early Estimate: एक्टर इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) और एक्ट्रेस यामी गौतम (Yami Gautam) की फिल्म हक (Haq) पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई करने वाली है। फिल्म हक के ओपनिंग डे की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं। तो चलिए जानते हैं...

Image

Image Source: Haq Movie

Haq Box Office Collection Day 1 Early Estimate: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) और एक्ट्रेस यामी गौतम (Yami Gautam) इन दिनों अपनी आज यानी 7 नवंबर को रिलीज हुई फिल्म हक (Haq) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म हक से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर फिल्म की स्टोरी को लेकर खूब चर्चा की जा ही है। इन सब के बीच अब इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म हक की कमाई के आंकड़े सामने आ रहे हैं। फिल्म हक ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर गदर काटने वाली है। तो चलिए जानते हैं इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म हक पहले दिन कितना कलेक्शन करने वाली है।

पहले दिन धमाल मचाएगी 'हक'

इमरान हाशमी और यामी गौतम की धांसू फिल्म हक एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह फिल्म हक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है। इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म हक की कमाई को लेकर अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म हक पहले दिन 2-3 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है। इसे फिल्म से लिए एक अच्छी शुरुआत माना जा रहा है। लेकिन आपको बता दें कि इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म हक की कमाई के आधिकारिक आंकड़े सामने आने बाकी हैं, जिसमें कमाई बढ़ी हुई नजर आ सकती है।

फिल्म में नजर आएंगे ये सितारे

फेमस डायरेक्टर सुपर्ण वर्मा (Suparn Verma) के डायरेक्शन में बन रही फिल्म हक में इमरान हाशमी के साथ यामी गौतम, शीबा चड्ढा (Sheeba Chaddha), वर्तिका सिंह (Vartika Singh) और दानिश हुसैन (Danish Husain) अहम रोल में है। फिल्म हक की स्टोरी शाह बानो केस से इंस्पायर्ड है। फिल्म हक में यामी गौतम शाजिया बानो के रोल में हैं। इमरान अब्बास खान का किरदार निभा रहे हैं। वर्तिका सिंह सायरा बनकर डेब्यू कर रही हैं। तो वहीं असीम हट्टंगड़ी और शीबा चड्ढा शाजिया की कोर्ट में वकील बनी हैं। फिल्म हक के कलेक्शन को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article