Good Bad Ugly Collection Day 2: अजित कुमार की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फैंस इस फिल्म को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। साउथ सुपरस्टार की फिल्म की टक्कर सनी देओल की फिल्म जाट से हो रही है, लेकिन कमाई के मामाले में अजित कुमार की फिल्म आगे निकल गई है। आइए जानते हैं कि दूसरे दिन फिल्म ने कितने करोड़ का कलेक्शन किया है।
सुपरस्टार अजीत कुमार की गुड बैड अग्ली साल 2025 की मचअवेटेड फिल्मों में से एक है, जो 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। अजीत कुमार की फिल्म की कहानी फैंस को काफी ज्यादा पसंद भी आ रही है। गुड बैड अग्ली ने पहले दिन 29.25 करोड़ की ओपनिंग की थी। इसके बाद दूसरे दिन आंकड़ा गिरकर 13.50 करोड़ ही पहुंच पाया है। भारत में फिल्म की कमाई 42.75 करोड़ तक पहुंची है। जबकि वर्ल्डवाइड आंकड़ा दो दिन 51 करोड़ तक पहुंचा चुका है।
ये सितारे भी बने फिल्म का हिस्सा
अजित कुमार की फिल्म गुड बैड अग्ली एक एक्शन कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन आदिक रविचंद्रन ने किया है। इस फिल्म में गैंगस्टर-डॉन की कहानी दिखाई गई है। इस फिल्म में अजित कुमार और तृष्णा कृष्णन लीड रोल में दिखाई दे रहे हैं। कुछ लोग इस जोड़ी को जमकर ट्रोल कर रहे हैं साथ ही एक्ट्रेस की एक्टिंग पर उंगली उठा रहे हैं। इस फिल्म के संगीत निर्देशक जीवी प्रकाश कुमार हैं। अजित कुमार और तृष्णा कृष्णन के अलावा इस फिल्म में सुनील, अर्जुन दास, प्रिया प्रकाश वारियर और प्रसन्ना भी नजर आने वाले हैं।
