बॉक्स ऑफिस

Good Bad Ugly Box Office Collection: 5वें दिन 100 करोड़ी हुई अजित कुमार की फिल्म, 'जाट' को फिर किया पीछे

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 15, 2025, 06:39 AM IST

Good Bad Ugly Box Office Collection Day 5 Early Estimate: अजित कुमार (Ajith Kumar) की फिल्म 'गुड बैड अग्ली' (Good Bad Ugly) ने 5वें दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। 5वें दिन अजित कुमार की ये फिल्म 100 करोड़ी हो गई है। तो चलिए जानते हैं 5वें दिन का कलेक्शन कितना रहा।

Image

good bad ugly leak collection

Good Bad Ugly Box Office Collection Day 5 Early Estimate: साउथ के सुपरस्टार अजित कुमार (Ajith Kumar) की फिल्म 'गुड बैड अग्ली' (Good Bad Ugly) रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। 10 अप्रैल 2025 को थिएटर्स में आई ये फिल्म हर दिन नई ऊंचाइयां छू रही है। पहले चार दिन में इसने फैंस का दिल जीत लिया, और अब पांचवें दिन की कमाई ने भी साबित कर दिया कि अजित की मास अपील का कोई जवाब नहीं। आइए जानते हैं कि गुड बैड अग्ली (Good Bad Ugly) ने पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है।

पांचवें दिन का कलेक्शन

अजित कुमार की लीड रोल वाली फिल्म 'गुड बैड अग्ली' (Good Bad Ugly Box Office Collection) ने 14 अप्रैल 2025 को, यानी पांचवें दिन, बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, अजित कुमार की इस फिल्म ने 5वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म का इंडिया में कलेक्शन 101.30 रुपये हो गया है। ये आंकड़े अनुमानित हैं, और फाइनल नंबर्स में हल्का बदलाव हो सकता है। वीकेंड के बाद सोमवार को कलेक्शन में थोड़ी गिरावट तो आई, लेकिन अजित (Ajith Kumar) की फैन फॉलोइंग ने इसे अच्छा सपोर्ट दिया जिसकी वजह से फिल्म की कमाई की रफ्तार ज्यादा धीमी नहीं हुई है। अभी भी फिल्म सनी देओल की जाट से कमाई के मामले में आगे चल रही है।

जल्द 200 करोड़ होगी 'गुड बैड अग्ली'

इंडिया में फिल्म 'गुड बैड अग्ली' ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया है। फिल्म की कमाई की रफ्तार को देखने के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि अजित कुमार की 'गुड बैड अग्ली' जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर देगी। डायरेक्टर अधिक रविचंद्रन (Adhik Ravichandran) की इस फिल्म में अजित कुमार के साथ तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan), अर्जुन दास (Arjun Das), योगी बाबू (Yogi Babu), और जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) जैसे सितारे भी नजर आए।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article