Game Changer Box Office Collection Day 1 Prediction: एस शंकर के डायरेक्शन में बनी फिल्म गेम चेंजर, बीते कुछ सालों से लगातार चर्चा में बनी हुई है। फिल्म की अनाउंसमेंट के बाद से ही राम चरण के फैंस इसको लेकर काफी एक्साइटेड हैं। बड़े पर्दे पर राम चरण और कियारा आडवाणी की जोड़ी भी दूसरी बार एक साथ नजर आने वाली है। फिल्म गेम चेंजर अब आखिरकार 10 जनवरी 2025 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। फिल्म के ट्रेलर और गानों को सोशल मीडिया यूजर्स के मिक्स रिव्यू देखने को मिले हैं। यह भी पढ़ें- तलाक के बाद क्या कर रही हैं फरहान अख्तर की पहली बीवी अधुना भवानी? 'डॉन' डायरेक्टर ने 16 साल बाद छोड़ा था हाथ
फिल्म को इसके खराब वीएफएक्स की वजह से ट्रोल किया जा रहा है।रिलीज से पहले अब राम चरण की इस फिल्म के ओपनिंग डे कलेक्शन की रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं। राम चरम एक पैन इंडिया स्टार है और यही वजह है कि मेकर्स को भी फिल्म से काफी उम्मीदे हैं।
