बॉलीवुड

तलाक के बाद क्या कर रही हैं फरहान अख्तर की पहली बीवी अधुना भवानी? 'डॉन' डायरेक्टर ने 16 साल बाद छोड़ा था हाथ

Farhan Akhtar and Adhuna Bhabani: बॉलीवुड एक्टर और निर्देशक फरहान अख्तर (Farhan Akhtar Birthday) आज 9 जनवरी 2024 को अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस बीच अब यहां उनकी विवादित शादिशुदा जिंदगी पर नजर डालते हैं। एक्स वाइफ अधुना भवानी और उनके रिश्ते के बारे में भी जानते हैं।

Image

Farhan Akhtar and Adhuna Bhabani Divorce

Farhan Akhtar and Adhuna Bhabani: बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहते हैं। फरहान और उनकी एक्स पत्नी अधुना का तलाक हो गया है। खुद फरहान अख्तर ने भी बचपन में अपने माता-पिता का तलाक देखा था। इस समय फरहान अख्तर शिबानी दांडेकर के साथ रिश्तें में है। दोनों एक पति-पत्नी के तौर पर जिंदगी जी रहे हैं। हालांकि आज भी फरहान अपनी एक्स वाइफ अधुना के साथ अपने रिश्ते को याद करते हैं। इस बारे में बात करते हुए भी नजर आते हैं। यहां दोनों के तलाक के बारे में जानते हैं। यह भी पढ़ें- Honey Singh-Badshah Controversy: 'उसने मुझे गाली दी और बीमारी का मजाक बनाया...' बादशाह को लेकर हनी सिंह का बड़ा खुलासा

फरहान अख्तर ने तलाक पर कही थी ये बात

फरहान अख्तर ने अधुना संग रिश्ते के बारे में बात करते हुए, 'यह आसान नहीं हो सकता था। क्योंकि वह रिश्ता टूट रहा था जिसके बारे में वे अपने मन में सोचते थे कि वह बेहद मजबूत था। तो कुछ हद तक गुस्सा होगा... अब भी मैं सोचता हूं। कुछ उदासी, कुछ नाराजगी यह सब फीलिंग आती है। यह कुछ ऐसा है जिससे काफी बुरा लगता है। मेरे लिए, जब अधुना और मेरा तलाक हो गया तो मुझे उनके गिल्ट महसूस हुआ, अपने बच्चों के लिए भी। क्योंकि इसका उनसे कोई लेना-देना नहीं था।

कहां हैं अधुना भवानी?

फरहान अख्तर और अधुना भबानी ने तीन साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 2000 में शादी कर ली। 16 साल तक एक साथ रहने के बाद वे 2017 में अलग हो गए। हालांकि दोनों ही साथ में अपने बच्चों का ध्यान रखते नजर आते हैं। अधुना भबानी अब अपने आप में एक ब्रांड हैं। वह न केवल बॉलीवुड में एक लोकप्रिय हेयर स्टाइलिस्ट हैं, बल्कि उनके खुद के कई प्रोडक्ट, सैलून और हेयरस्टाइलिंग संस्थान भी हैं। वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ में काफी अच्छा कर रही है।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article