बॉक्स ऑफिस

Dunki Box Office Collection Day 1 Prediction: पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर डंकी ने गाड़े झंडे, सुपरहिट फिल्मों को छोड़ेगी पीछे?

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Dec 21, 2023, 08:48 AM IST

Dunki Box Office Collection Day 1 Prediction: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म डंकी (Dunki) आज 21 दिसंबर 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। फिल्म की रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर आंकड़े आना शुरू हो गए हैं। ओपनिंग डे पर डंकी का धुआंधार कलेक्शन हो सकता है।

Image

img credits - Instagram

Dunki Box Office Collection Day 1 Prediction: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म डंकी (Dunki) आज 21 दिसंबर 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। फिल्म की रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस की हलचल भी शुरू हो गई है। शाहरुख खान की फिल्म हो और थिएटर्स के बाहर लाइन न लगें ऐसा नहीं हो सकता है। खासकर साल 2023 में पठान और जवान जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने के बाद। बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर राजकुमार हिरानी के निर्देशन में डंकी को बनाया गया है। फिल्मों को लेकर राजकुमार हिरानी का हिट प्रतिशत 100 है अब देखना होगा कि क्या डंकी के साथ राजकुमार हिरानी का ये रिकॉर्ड बना रहेगा या टूट जाएगा।

यह भी पढ़ें- Dunki Movie Review in Hindi

शाहरुख खान की फिल्म डंकी को पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर दमदार ओपनिंग मिलने वाली है। शाहरुख खान के स्टारडम और राजकुमार हिरानी के ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए डंकी की हाइप भी काफी ज्यादा है। आइए अब फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।

Dunki Box Office: पहले दिन इतना कमाएगी शाहरुख खान की डंकी

शाहरुख खान के लिए 2023 एक जादूई साल रहा है। पठान और जवान जैसी सुपरहिट फिल्में देने के बाद अब डंकी भी एक बड़ी हिट साबित होने वाली है। Sacnilk इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार डंकी को ओपनिंग डे पर 30 से 35 करोड़ तक की ओपनिंग मिलने वाली है। फिल्म की यह ओपनिंग सिर्फ इंडियन बॉक्स ऑफिस पर है। वर्ल्डवाइड यह कलेक्शन कहीं अधिक रहने वाली है।

माधव शर्मा
माधव शर्मा author

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली ... और देखें

End of Article