Drishyam 3 Box Office Collection Day 1 Predication: साउथ के सुपरस्टार मोहनलाल (Mohanlal) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म दृश्यम 3 (Drishyam 3) को लेकर खबरों में बने हुए हैं। फिल्म दृश्यम 3 को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में फिल्म दृश्यम 3 की धांसू ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे काफी पसंद किया गया। इसके बाद फिल्म दृश्यम 3 के कई पोस्टर भी सामने आए। इन सब के बीच फिल्म दृश्यम 3 की रिलीज से पहले कलेक्शन को लेकर खबर सामने आई है। फिल्म दृश्यम 3 पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ रुपये कमाने वाली है, इसको लेकर रिपोर्ट्स सामने आ गई हैं। (ये भी पढ़ें: Drishyam 3: नए अंदाज में नजर आए जॉर्जकुट्टी, इतने बजे से शुरू फिल्म का पहला शो)
पहले दिन होगी इतनी कमाई
एक्टर मोहनलाल की फिल्म दृश्यम 3 एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह फिल्म दृश्यम 3 की कमाई की रिपोर्ट है। फिल्म दृश्यम 3 पहले दिन इंडिया में और दुनियाभर में कितना कलेक्शन करने वाली है, इसका खुलासा हो गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मोहनलाल की फिल्म दृश्यम 3 पहले दिन इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 10 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है। तो वहीं फिल्म दृश्यम 3 का वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 35 करोड़ रुपये से 40 करोड़ रुपये के बीच रहने वाला है। खबर के मुताबिक फिल्म दृश्यम 3 की अभी तक 454,400 टिकट सेल हो चुकी हैं। (ये भी पढ़ें: Drishyam 3 Cast Fees: मोहनलाल ने हिलाया मेकर्स का बजट, बाकी एक्टर्स को मिली इत्तू सी फीस)
कब रिलीज होगी फिल्म
एक्टर मोहनलाल की फिल्म दृश्यम 3 कल यानी 21 मई को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। आपको बता दें कि 21 मई के दिन मोहनलाल का बर्थडे भी है। इस फिल्म में मोहनलाल के साथ मीना, एस्थर अनिल, अंसिबा हसन अहम रोल में है। इस फिल्म के लिए मेकर्स ने 100 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।
एक शब्द को किया म्यूट
CBFC ने एक्टर मोहनलाल की फिल्म दृश्यम 3 को पास कर दिया है। फिल्म के तेलुगु वर्जन के एक सीन को म्यूट किया गया है। बाकी सभी वर्जन में फिल्म को बिना किसी कट के पास कर दिया गया है।
