Dhurandhar Box Office Collection Day 7: बॉलीवुड के फेमस एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) की धांसू फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) रिलीज होने के बाद से अपनी कमाई को लेकर चर्चा में बनी हुई है। फिल्म धुरंधर ने पहले दिन से बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रखा है। अब अक्षय खन्ना और रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर को रिलीज हुए 7 दिन हो गए हैं। फिल्म ने एक हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की है। इसका सबूत फिल्म की हाल ही में सामने आई कलेक्शन रिपोर्ट है। अक्षय खन्ना और रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने 7वें दिन बॉक्स ऑफिस पर इतने करोड़ रुपये की कमाई की है।
ये भी पढ़ें: 'धुरंधर' ने छठे दिन किया था इतना कलेक्शन
7वें दिन मचाया धमाल
अक्षय खन्ना और रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर एक बार फिर से अपनी कमाई को लेकर चर्चा में आ गई है। फिल्म को रिलीज हुए अब 7 दिन पूरे हो गए है। अक्षय खन्ना और रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 7वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती नजर आ रही है। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार अक्षय खन्ना और रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने 7वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 27 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी से साथ फिल्म की कुल कमाई 207.25 करोड़ रुपये हो गई है। अक्षय खन्ना और रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर की कमाई के इन आंकड़ों को देखने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। लेकिन आपको बता दें कि फिल्म की कमाई के ये आंकड़े अभी अनुमानित है, असल आंकड़े सामने आने बाकी हैं।
'धुरंधर' में नजर आए ये सितारे
फेमस डायरेक्टर आदित्य धर (Aditya Dhar) के डायरेक्शन में बन रही फिल्म धुरंधर रणवीर सिंह के साथ अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal), सारा अर्जुन (Sara Arjun), अक्षय खन्ना, आर माधवन (R Madhavan), संजय दत्त (Sanjay Dutt) भी लीड रोल में हैं। रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म धुरंधर की कमाई को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
