बॉक्स ऑफिस

Dhurandhar Box Office Collection: 'धुरंधर' ने दो दिनों में पार किया ₹50 करोड़ का आंकड़ा, अब तक की इतनी कमाई

  • Authored by: Abhay
  • Updated Dec 7, 2025, 09:01 AM IST

Dhurandhar Box Office Collection Day 2: एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) की लीड रोल वाली फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) ने रिलीज के दूसरे दिन कमाल कर दिया है। रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म धुरंधर ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर इतना कलेक्शन किया है।

Dhurandhar Box Office Collection

Image Source: Dhurandhar Movie

Dhurandhar Box Office Collection Day 2: बॉलीवुड के फेमस एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) की एक्शन फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) ने रिलीज होते ही गदर काट दिया है। हर तरफ रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म धुरंधर की चर्चा हो रही है। फिल्म धुरंधर ने ओपनिंग डे पर बंपर कमाई की, अब दूसरी दिन भी फिल्म का बड़े पर्दे पर जलवा देखने को मिला। रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म धुरंधर ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर इतने करोड़ रुपये कमाए हैं। तो चलिए देखते हैं रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म धुरंधर की दूसरे दिन की कमाई की रिपोर्ट।

50 करोड़ी हुई 'धुरंधर'

रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म धुरंधर एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह फिल्म की नई बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट है। फिल्म धुरंधर ने पहले दिन की तरह दूसरेे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म धुरंधर की कमाई के नए आंकड़े सामने आ गए, जिसने सबको हैरान कर दिया है। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म धुरंधर ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 31 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसी के साथ फिल्म धुरंधर की कुल कमाई 58 करोड़ रुपये हो गए है। फिल्म की कमाई के ये रिपोर्ट देखने के बाद मेकर्स के साथ-साथ फैंस का भी दिल खुश हो गया है। लेकिन आपको बता दें कि रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म धुरंधर की कमाई के ये आंकड़े अनुमानित है, असल आंकड़ों का सामने आना अभी बाकी है।

अक्षय खन्ना की एक्टिंग की हो रही है तारीफ

फिल्म धुरंधर के साथ एक्टर अक्षय खन्ना ने बड़े पर्दे पर एक दमदार वापसी की है। अक्षय खन्ना की एक्टिंग की सोशल मीडिया से लेकर हर तरफ तारीफ हो रही है। डायरेक्टर आदित्य धर (Aditya Dhar) के निर्देशन में बनी फिल्म धुरंधर में अक्षय खन्ना के साथ रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal), सारा अर्जुन (Sara Arjun), आर माधवन (R Madhavan) और संजय दत्त (Sanjay Dutt) भी अहम रोल में हैं। रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म धुरंधर की दूसरे दिन की कमाई को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
Abhay author

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजब... और देखें

End of Article