बॉक्स ऑफिस

Dhurandhar Advance Booking: बम्पर ओपनिंग के लिए तैयार रणवीर सिंह की एक्शन एंटरटेनर,

Dhurandhar Advance Booking: डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म धुरंधर का फर्स्ट लुक वीडियो जब आउट हुआ था तब ही ये पक्का हो गया था कि ये बॉक्स ऑफिस पर बम्पर ओपनिंग दर्ज कराएगी। फिल्म धुरंधर की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट सामने आने लगी हैं, जिनसे ये साफ हो गया है कि ट्रेड पंडितों का अंदाजा एकदम सही साबित हुआ है।

Image

Image Source: Dhurandhar Movie

Dhurandhar Advance Booking: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म धुरंधर सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म धुरंधर की एडवांस बुकिंग मेकर्स ने इस हफ्ते ही शुरू की थी, जिसने तबाही मचा दी है। अगर सामने आ रही ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो दर्शक धुरंधर के टिकिट धड़ाधड़ बुक करा रहे हैं। ट्रेड से सामने आई ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म धुरंधर ने 3 दिसम्बर शाम 11 बजे तक 65 हजार टिकिट बेच डाली हैं, जिनके दम पर ये ओपनिंग डे पर धमाकेदार आंकड़े दर्ज कराने के लिए तैयार है। (इसे भी पढ़ें: Kantara Controversy में बुरे फंसे रणवीर सिंह, बेंगलुरू में दर्ज हुई FIR)

1 लाख से ज्यादा टिकिट बेच डालेगी धुरंधर

फिल्म धुरंधर की रिलीज में अब भी 24 घंटे बाकी हैं। ट्रेड पंडितों की मानें तो धुरंधर रिलीज होने से पहले एडवांस बुकिंग के जरिए 1 लाख टिकिट आराम से बेच डालेगी क्योंकि जिस रफ्तार से इसके टिकिट बिक रहे हैं, उसे देखते हुए ये आंकड़ा दूर की कौड़ी नजर नहीं आता है। अगर फिल्म 1 लाख टिकिट एडवांस बुकिंग के जरिए बेचती है तो इसके ओपनिंग डे के आंकड़े चौंकाने वाले रहने की उम्मीद है। (इसे भी पढ़ें: Exclusive: 'धुरंधर' की रिलीज से एक दिन पहले राकेश बेदी ने किया खुलासा, बता डाली फिल्म के दूसरे पार्ट की रिलीज डेट)

खत्म होगा रणवीर सिंह की फ्लॉप फिल्मों का सिलसिला

कोरोना लॉकडाउन से पहले रणवीर सिंह हिट फिल्मों के रथ पर सवार थे लेकिन कोरोना के बाद उनकी फिल्में फ्लॉप होना शुरू हो गईं। यहां तक कि 1983 वर्ल्ड कप पर बनी फिल्म 83 भी बॉक्स ऑफिस पर पानी मांग गई। एक के बाद एक फ्लॉप होती फिल्मों के बीच में रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ने थोड़ी राहत जरूर दी लेकिन रणवीर सिंह को जिस तरह की हिट की तलाश थी वो कमी भी रॉकी और रानी की प्रेम कहानी भी पूरी न कर सकी। फिल्म धुरंधर वो कमी पूरी करती नजर आ रही है क्योंकि इसकी एडवांस बुकिंग शानदार है। अगर फिल्म दर्शकों को पसंद आती है तो ये पहले हफ्ते में ही सुपरहिट की श्रेणी में शामिल हो सकती है। वैसे आप फिल्म धुरंधर देखने के लिए कितने उत्साहित हैं, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article