साउथ मूवीज

Kantara Controversy में बुरे फंसे रणवीर सिंह, बेंगलुरू में दर्ज हुई FIR

Ranveer Kantara Controversy: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह सिर्फ एक गलती के चलते बुरी तरह से फंसते दिखाई दे रहे हैं। कुछ दिनों पहले वो इफ्पी 2025 का हिस्सा बनने के लिए गोवा गए थे, जहां उन्होंने कांतारा चैप्टर 1 का स्क्रीमिंग एक्शन करते बड़ी मुसीबत मोल ले ली है। ताजा खबर के अनुसार, इस मामले में उन पर FIR दर्ज की हुई है।

Image

Kantara Ranveer Singh FIR

Ranveer Kantara Controversy: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अपनी हाई एनर्जी के लिए लोगों के बीच में जाने जाते हैं। वो जब भी स्टेज पर आते हैं, लोग चिल्ला उठते हैं। हाल ही में वो इफ्फी 2025 गोवा का हिस्सा बनने के लिए पहुंचे थे, जहां उन्होंने अपने एनर्जी से सबका दिल जीत लिया था। इस दौरान न केवल उन्होंने लोगों का खूब मनोरंजन किया बल्कि कांतारा चैप्टर 1 स्टार ऋषभ शेट्टी को अपने अंदाज में सलाम भी किया। हालांकि उनका अंदाज ऋषभ शेट्टी और कांतारा सीरीज के फैंस को पसंद नहीं आया है, जिस कारण वो बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं। पहले तो उनकी सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोलिंग हुई और अब उन पर बेंगलुरू में FIR भी दर्ज हो गई है। (इसे भी पढ़ें: Exclusive: 'धुरंधर' की रिलीज से एक दिन पहले राकेश बेदी ने किया खुलासा, बता डाली फिल्म के दूसरे पार्ट की रिलीज डेट)

Kantara Controversy के चक्कर में रणवीर सिंह पर हुई FIR

अभिनेता रणवीर सिंह जब इफ्फी 2025 गोवा से लौटे तो उनकी इंटरनेट पर जमकर ट्रोलिंग हो रही थी। इसके बाद रणवीर सिंह ने अपनी तरफ से सफाई जारी की और कहा कि वो बस ऋषभ शेट्टी के काम को सलाम करना चाह रहे थे, जिसके चलते उन्होंने उनकी कॉपी की थी। अगर किसी को बुरा लगा हो तो वो माफी मांगते हैं। रणवीर सिंह की माफी के बाद भी कांतारा सीरीज के फैंस शांत नहीं हुए हैं और उन पर एक FIR दर्ज कराई गई है।

खबरें हैं कि बेगलुरू के रहने वाले एक वकील प्रशांत मेटल ने हाई ग्राउंड्स पुलिस स्टेशन में रणवीर सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। एनडीटीवी ने अपनी रिपोर्ट में जानकारी दी है कि रणवीर सिंह के इल्लीगल और ओफेंसिव एक्शन पर मामला दर्ज कराया गया है, जिसमें बताया गया है कि एक्टर ने करोड़ों हिन्दुओं की भावनाओं को आहत किया है, जिसमें खास करके तुलु भाषा बोलने वाला समुदाय शामिल है। रणवीर सिंह पर भारतीय न्याय संहिता की 299, 302 और 196 धाराओं के आधार पर मामला दर्ज कराया गया है।

इस वीकेंड रिलीज होगी रणवीर सिंह की धुरंधर

बताते चलें कि इस वीकेंड रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर सिनेमाघरों में रिलीज होनी है। इस फिल्म को डायरेक्टर आदित्य धर ने बनाया है। फिल्म धुरंधर को लेकर शानदार बज देखने को मिल रहा है। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग लेगी और दर्शकों का खूब मनोरंजन करेगी।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article