Anupam Kher Video: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 हाल ही में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई। इस मूवी को लोग काफी तगड़ा रिस्पॉन्स दे रहे हैं। मूवी ने चंद दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया है। बॉलीवुड और साउथ के स्टार्स धुरंधर 2 पर प्यार बरसा रहे हैं। हालांकि कई लोग इसे प्रोपागेंडा भी बता रहे हैं। इस बीच दिग्गज एक्टर अनुपम खेर का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है।
अनुपम खेर ने शेयर किया वीडियो
अनुपम खेर ने आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 और रणवीर सिंह की जमकर तारीफ की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक लंबा वीडियो शेयर किया, जिसमें फिल्म देखने के बाद आदित्य धर को फोन कर बधाई दी। अनुपम ने लिखा, 'धुरंधर 2 कमाल की है! आदित्य धर रॉकस्टार हैं। कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जो देखने के बाद अंदर सन्नाटा छोड़ जाती हैं, लेकिन वो सन्नाटा सब कुछ बयां कर देता है। धुरंधर सिर्फ फिल्म नहीं, एक एक्सपीरियंस है, एक इमोशन है, एक सफर है जो दिल में उतर जाता है और छूटता नहीं। कुछ सीन ऐसे हैं जो स्क्रीन से निकलकर दिल में बस जाते हैं। पूरी टीम को बधाई, ऐसी ताकतवर, जादुई और इंसानी फिल्म बनाने के लिए। देखिए, महसूस कीजिए और फिर उसके साथ बैठिए। संजय दत्त कमाल हैं! हर भारतीय को इस फिल्म पर गर्व होगा।'
अनुपम खेर ने बोला हमला
वीडियो में अनुपम ने उन लोगों पर तीखा हमला बोला जो फिल्म को प्रोपेगैंडा कह रहे हैं। उन्होंने कहा, 'जो लोग इसे प्रोपेगैंडा बता रहे हैं, मुझे उन पर दया आती है। पहले कश्मीर फाइल्स को भी प्रोपेगैंडा कहा गया था। अगर ऐसी फिल्म बर्दाश्त नहीं होती तो खुद ऐसी फिल्म बनाओ... पैसे लगाओ, अच्छे राइटर हायर करो।' अनुपम ने कहा कि फिल्म देशभक्ति और इंसानियत की है, जो हर भारतीय को गर्व महसूस कराएगी।' बताते चलें कि रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं दुनियाभर में मूवी ने 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।
