बॉक्स ऑफिस

De De Pyaar De 2 Advance Booking: रिलीज से पहले अजय देवगन स्टारर ने कमाए इतने करोड़, शानदार ओपनिंग लेने को है तैयार

De De Pyaar De 2 Advance Booking: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' 14 नवंबर के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। टिकट खिड़की पर यह मूवी शानदार एडवांस बुकिंग दर्ज करा रही है। आइए देखें इस मूवी ने रिलीज से पहले कितने करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

Image

Pic Credit: IMDb

De De Pyaar De 2 Advance Booking: साल 2019 में आई फिल्म 'दे दे प्यार दे' के सेकंड पार्ट के साथ अजय देवगन वापसी करने जा रहे हैं। उस दौरान फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 104 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था। फिल्म में अजय देवगन के साथ रकुल प्रीत सिंह और तब्बू को अहम रोल में देखा गया था। वहीं दूसरी ओर अब फैन्स को अजय देवगन स्टारर 'दे दे प्यार दे 2' का बड़ी बेताबी से इंतजार है। ट्रेलर के रिलीज होने के बाद अब इस मूवी का '3 शौक' गाना काफी चर्चा में है। फिल्म को लेकर अब जो एडवांस बुकिंग रिपोर्ट्स सामने आई हैं वो भी शानदार है। इस मूवी को रिलीज होने में अभी 2 दिन बाकी है और टिकट खिड़की पर यह एडवांस बुकिंग दर्ज करा रही है।

इतने करोड़ हुई एडवांस बुकिंग

ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो 12 नवंबर की सुबह तक फिल्म ने 1.37 करोड़ रुपये की शुरुआत कर ली है। रिलीज से पहले फिल्म के आंकड़ों पर एक नजर डाली जाए तो इसने 19.19 लाख रुपये ऑर्गेनिक बिक्री से और 1.17 करोड़ रुपये ब्लॉक बुकिंग से कमा लिए हैं। महाराष्ट्र में 31.51 लाख रुपये और दिल्ली में 34.12 लाख रुपये की एडवांस बुकिंग हो गई। आने वाले दिनों में इस आंकड़े में और भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

अंशुल शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' में अजय देवगन के साथ रकुल प्रीत सिंह और जावेद जाफरी की वापसी हुई है। वहीं दूसरी ओर फिल्म में आर माधवन, गौतमी कपूर और मीजान जाफरी की कास्टिंग नई है। यह मूवी 14 नवंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'दे दे प्यार दे 2' को बनाने में मेकर्स के 90 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। वैसे आप इस मूवी को देखने के लिए कितने उत्साहित हैं? इस बारे में अपनी राय कमेंट्स के माध्यम से जरूर दें।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article