बॉक्स ऑफिस

Crew Box Office Collection: करीना-कृति की 'क्रू' जल्द पार करेगी 50 करोड़ का आंकड़ा, 8वें दिन कमाए इतने करोड़

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 6, 2024, 09:19 AM IST

Crew Box Office Collection: करीना कपूर, तबू और कृति सेनन की फिल्म क्रू रिलीज हो चुकी है। फिल्म को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म को रिलीज हुए 8 दिन हो गए हैं। आइए जानते हैं फिल्म ने 8 दिन में कितने करोड़ का बिजनेस किया।

Image

Crew Box Office Collection (credit Pic: Instagram)

Crew Box Office Collection: करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan), तबू (Tabu) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की फिल्म 'क्रू' (Crew) को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। पहली बार तीनों एक्ट्रेसेस साथ में कमा कर रही हैं। फिल्म में तीनों की दमदार ने फैंस का दिल जीत लिया है। फिल्म को राजेश ए कृष्णनन ने डायरेक्ट किया है। फिल्म 29 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। आइए जानते हैं फिल्म ने अब तक कितने करोड़ की कमाई कर ली है।

फिल्म को रिया कपूर और एकता कपूर ने मिलकर प्रोड्यूस किया था। क्रू बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं ग्लोब्ली भी अच्छा बिजनेस कर रही है। वुमेन सेंट्रिक फिल्म होने के बाद भी फिल्म ने ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई की थी। फिल्म ने 8वें दिन यानी सेकंड फ्राइडे को 3.43 करोड़ का बिजनेस किया। फिल्म ने कुल मिलाकर 47.21 करोड़ का बिजनेस किया है।

क्रू ने बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़

सेकंड फ्राइ़डे को क्रू की ऑक्यूपेसी रेंट 11. 29 प्रतिशत था। क्रू की कहानी एयरलाइन कंपनी में काम करने वाली तीन महिलाओं के इर्दगिर्द घूमती है। फिल्म में तीनों अपने परेशानियों का कैसे सामना करती है। इस पर बनी हुई है। फिल्म का बजट करीब 60 करोड़ है। मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म जल्द 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article