बॉक्स ऑफिस

Crew Box Office Collection Day 3: तूफान की तरह आगे बढ़ी करीना कपूर की 'क्रू', तीसरे दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई

Crew Box Office Collection Day 3 Early Estimates: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस करीना कपूर, एक्ट्रेस कृति सेनन और तबू स्टारर 'क्रू' ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचाया हुआ है। फिल्म लगातार जबरदस्त कमाई कर रही है। खास बात तो यह है कि ओपनिंग वीकेंड पर भी 'क्रू' ने हवा की रफ्तार जैसी कमाई की है।

Image

'क्रू' ने तीसरे दिन की तगड़ी कमाई

Crew Box Office Collection Day 3 Early Estimates: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस करीना कपूर, एक्ट्रेस कृति सेनन और तबू स्टारर 'क्रू' (Crew) इन दिनों सिनेमाघरों में छाई हुई है। फिल्म रिलीज के बाद से ही इसे समीक्षकों के साथ-साथ दर्शकों से भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। करीना कपूर (Kareena Kapoor), तबू (Tabu) और कृति सेनन (Kriti Sanon) स्टारर 'क्रू' ने बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग तो ताबड़तोड़ की ही थी। वहीं इसके बाद भी 'क्रू' की जबरदस्त कमाई का सिलसिला जारी है। खास बात तो यह है कि फिल्म ने तीसरे दिन भी अच्छी खासी कमाई की है, जिससे इसका ओपनिंग वीकेंड का कलेक्शन शानदार दिखा।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो करीना कपूर (Kareena Kapoor), कृति सेनन और तबू (Tabu) स्टारर 'क्रू' (Crew) ने तीसरे दिन 11.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म ने पहले दिन 10.28 करोड़ रुपये के साथ खाता खोला था। इसके अगले दिन मूवी ने 10.35 करोड़ रुपये कमाए। ऐसे में तीन दिनों में करीना कपूर, कृति सेनन और तबू की मूवी ने 32.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। हालांकि फिल्म का आधिकारिक कलेक्शन अभी आना बाकी है, ऐसे में आंकड़े ऊपर-नीचे भी हो सकते हैं।

खास बात तो यह है कि विश्वस्तर पर करीना कपूर (Kareena Kapoor) स्टारर 'क्रू' (Crew) ने 40 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं फिल्म की लगातार चल रही तगड़ी कमाई को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि ये जल्द ही 50 करोड़ रुपये का कलेक्शन भी पार कर जाएगी। बता दें कि करीना कपूर, कृति सेनन और तबू (Tabu) की 'क्रू' में दिलजीत दोसांझ और कपिल शर्मा ने भी अहम भूमिका अदा की है। फिल्म में तीनों हसीनाओं की एक्टिंग और उनकी कॉमिक टाइमिंग को खूब पसंद किया जा रहा है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article