बॉक्स ऑफिस

Coolie box office collection day 8: रजनीकांत स्टारर के कलेक्शन में आई मामूली गिरावट, 8 दिनों में कमाए इतने करोड़

Coolie box office collection day 8: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की गैंगस्टर ड्रामा फिल्म 'कुली' को ऑडियंस की ओर से भरपूर प्यार मिल रहा है यह मूवी हर गुजरते दिन के बाद नए-नए रिकार्ड्स बना रही है। फिल्म अब धीरे-धीरे 300 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ रही है।

Image

Pic Credit: IMDb

Coolie box office collection day 8: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर रजनीकांत की फिल्म 'कुली' (Coolie) ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाया हुआ है। इस मूवी के कलेक्शन में मामूली गिरावट देखने को मिल रही है, उसके बाद भी 'कुली' 300 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ रही है। लोकेश कनगराज के निर्देशन में बनी फिल्म 'कुली' 14 अगस्त के दिन सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। तो चलिए देखते हैं 'कुली' ने 8 दिनों के अंदर बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।

ट्रैकिंग वेबसाइट Sacnilk के अनुसार रजनीकांत की फिल्म 'कुली' ने बॉक्स ऑफिस पर 8वें दिन 6.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। यह मूवी अब तक 229.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में सफल रही है। ट्रेड रिपोर्ट्स यह भी बता रही हैं कि दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर इसने 400 करोड़ रुपये छाप लिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'कुली' को बनाने में निर्माताओं में 350 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। यह मूवी 50 करोड़ रुपये मुनाफा अपने नाम कर चुकी है।

'कुली' के पास ज्यादा से ज्यादा कमाई करने के लिए यह हफ्ता भी है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि इस हफ्ते कोई बड़ी रिलीज नहीं है। हालांकि 29 अगस्त को सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की रोमांटिक मूवी 'परम सुंदरी' रिलीज होगी। रजनीकांत के अलावा फिल्म 'कुली' में नागार्जुन, सौबिन शाहिर, उपेन्द्र, श्रुति हासन, सत्यराज, आमिर खान, रचिता राम, रेबा मोनिका जॉन, जूनियर एमजीआर, कन्ना रवि, मोनिशा ब्लेसी और काली वेंकट जैसे कलाकार मौजूद हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article