बॉक्स ऑफिस

Cocktail 2 Box office Collection Day 3: शाहिद-कृति-रश्मिका स्टारर ने तीसरे दिन लगाई लंबी छलांग, देखें आंकड़े

Cocktail 2 Box office Collection Day 3: शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनॉन की फिल्म 'कॉकटेल 2' का ओपनिंग वीकेंड शानदार रहा है। हालांकि यह फिल्म तीन दिनों 50 करोड़ी होने से चूक गई है।

Image

देखें 'कॉकटेल 2' की तीन दिनों की कमाई

Cocktail 2 Box office Collection Day 3: बॉलीवुड एक्टर्स शाहिद कपूर (Shahid Kapoor), रश्मिका मंदाना और कृति सेनॉन (Kriti Sanon) की नई रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'कॉकटेल 2' काफी उम्मीदों के साथ सिनेमाघरों में रिलीज की गई। इस मूवी को मिली-जुली समीक्षाएं मिली हैं। इसके बाद भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन से ही डबल डिजिट में कमाई कर रही है। डिसेंट ओपनिंग के बाद रविवार के कलेक्शन में अच्छा उछाल देखा गया है। तो चलिए देखते हैं होमी अदजानिया के निर्देशन में बनकर तैयार हुई फिल्म 'कॉकटेल 2' ने ओपनिंग वीकेंड में कितने करोड़ रुपये का कारोबार किया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण की वजह से Ranbir Kapoor ने रिजेक्ट की Cocktail? सैफ अली खान ने किया खुलासा)

तीसरे दिन 'कॉकटेल 2' ने की ताबड़तोड़ कमाई

Sacnilk द्वारा साझा किए आंकड़ों के मुताबिक रश्मिका मंदाना, कृति सेनॉन और शाहिद कपूर की फिल्म 'कॉकटेल 2' ने रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को 16.74 करोड़ रुपये कमाए हैं। इस मूवी ने ओपनिंग डे पर 13.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन यह आंकड़ा 16.25 करोड़ रहा था। इसके साथ ही फिल्म की भारत में कुल सकल कमाई 55.45 करोड़ रुपये रही है। वहीं दूसरी ओर नेट कलेक्शन की बात करें तो यह 46.49 करोड़ रुपये रहा है। मिक्स्ड रिव्यूज मिलने का फिल्म को फायदा हुआ है। यही वजह है कि फिल्म ओपनिंग वीकेंड मे अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रही है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Supriya Sule की बेटी के प्री-वेडिंग फेस्टिविटी में जमकर नाचे Shah Rukh Khan, मिनटों में वायरल हुआ वीडियो)

Deva

Deva

'देवा' के लाइफटाइम कलेक्शन को 'कॉकटेल 2' ने दी मात

खास बात यह है कि शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनॉन की फिल्म 'कॉकटेल 2' ने 2025 में रिलीज हुई 'देवा' के लाइफटाइम कलेक्शन को बहुत पीछे छोड़ दिया है। 'देवा' का कलेक्शन 34.37 करोड़ रुपये रहा था। इस मूवी में शाहिद कपूर के साथ पूजा हेगड़े नजर आई थीं। 'कॉकटेल 2' का निर्माण दिनेश विजन, लव रंजन, प्रमिता आर विजन और अंकुर गर्ग ने किया है। प्रीतम ने इसका म्यूजिक दिया है। यह एक स्टैंडअलोन सीक्वल है। यह 2012 वाली मूल फिल्म 'कॉकटेल' की डायरेक्ट सीक्वल नहीं है। 'कॉकटेल' में सैफ अली खान, डायना पेंटी और दीपिका पादुकोण अहम रोल में नजर आए थे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article