बॉक्स ऑफिस

Border 2 Box Office Collection Day 14: सनी देओल की फिल्म से नहीं पार हुआ 300 करोड़ का आंकड़ा, कमाई में आई गिरावट

  • Authored by: अभय
  • Updated Feb 6, 2026, 07:57 AM IST

Border 2 Box Office Collection Day 14: दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh), अहान शेट्टी (Ahan Shetty) और सनी देओल (Sunny Deol) की लीड रोल वाली फिल्म बॉर्डर 2 (Border 2) ने रिलीज होने के 14 दिन बाद इतने करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। तो चलिए जानते हैं फिल्म ने कितने करोड़ रुपये कमाए।

Image

Image Source: Border 2 Movie

Border 2 Box Office Collection Day 14: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) और वरुण धवन (Varun Dhawan) की फिल्म बॉर्डर 2 (Border 2) ने रिलीज होने के बाद से बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रखा है। सनी देओल की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक रिकॉर्ड बना रही है। अभी हाल ही में फिल्म बॉर्डर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। इन सब के बाद अब सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 की नई कलेक्शन रिपोर्ट सामने आ रही हैं। सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 को रिलीज हुए अब 14 दिन हो गए हैं। तो चलिए जानते हैं फिल्म अब तक कितना कलेक्शन कर लिया है।

'बॉर्डर 2' ने नहीं पार हुआ 300 करोड़ का आंकड़ा

सनी देओल और वरुण धवन की फिल्म बॉर्डर 2 एक बार फिर से अपनी कमाई को लेकर खबरों में है। फिल्म बॉर्डर 2 को रिलीज हुए 14 दिन पूरे हो गए है, अब फिल्म की नई कलेक्शन रिपोर्ट सामने आ ही हैं। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक सनी देओल और वरुण धवन की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 14वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 3.35 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसी के साथ फिल्म बॉर्डर का कुल कलेक्शन 294.25 करोड़ रुपये हो गया है। कमाई के नए आंकड़ों ने फैंस और मेकर्स को खुश कर दिया है। लेकिन आपको बता दें कि सनी देओल और वरुण धवन की फिल्म बॉर्डर 2 की कमाई ये आंकड़े भी अनुमानित है, असल आंकड़े अभी सामने आने बाकी हैं।

Border 2

Image Source: Border 2 Movie

इस वीकेंड पार होगा 300 करोड़ का आंकड़ा

डायरेक्टर अनुराग सिंह (Anurag Singh) के निर्देशन में बनी फिल्म बॉर्डर 2 ने 14 दिनों में भी बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये फिल्म आने वाले वीकेंड में ये आंकड़ा पार कर देगी। फिल्म बॉर्डर 2 में सनी देओल के साथ वरुण धवन दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh), मोना सिंह (Mona Singh), सोनम बजवा (Sonam Bajwa), आन्या सिंह (Anya Singh) और अहान शेट्टी (Ahan Shetty) अहम रोल में है। फिल्म बॉर्डर 2 की कमाई को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article