Border 2 Box Office Collection Day 1: 'बॉर्डर 2' ने ओपनिंग डे पर काटा गदर, पहले दिन तोड़ दिया 'धुरंधर' का रिकॉर्ड
- Authored by: Abhay
- Updated Jan 24, 2026, 08:30 AM IST
Border 2 Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म बॉर्डर 2 (Border 2) बॉक्स ऑफिस पर अपना पहला दिन पूरा कर लिया है। फिल्म बॉर्डर 2 ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर इतने करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
Image Source: Border 2 Movie
Border 2 Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) और वरुण धवन (Varun Dhawan) की लीड रोल वाली फिल्म बॉर्डर 2 (Border 2) रिलीज होने के बाद से खबरों में बनी हुई है। फिल्म को लेकर अभी तक कई अपडेट सामने आ चुके हैं। अब फिल्म के कमाई के आंकड़े सामने आने शुरू हो चुके हैं। सनी देओल की इस फिल्म को रिलीज हुए 1 दिन पूरा हो गया है। 23 जनवरी को रिलीज हुई फिल्म बॉर्डर 2 ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। तो चलिए जानते हैं फिल्म बॉर्डर 2 का पहले दिन का कलेक्शन कितने करोड़ रुपये का रहा है।
ये भी पढ़ें: Border 2 Review: 'चंगी' इमोशनल वॉर ड्रामा
'बॉर्डर 2' ने पहले दिन किया इतना कलेक्शन
सनी देओल और वरुण धवन की फिल्म बॉर्डर 2 एक बार फिर से खबरों में है, इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि मूवी की कमाई के आंकड़े हैं। फिल्म बॉर्डर 2 को रिलीज हुए 1 दिन हो गए हैं, जिसके बाद मूवी की कमाई के आंकड़े सामने आ रहे हैं। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक सनी देओल और वरुण धवन की फिल्म बॉर्डर 2 ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म की कमाई के ये आंकड़े देखने के बाद फैंस से लेकर मेकर्स तक काफी खुश नजर आ रहे हैं। लेकिन आपको बता दें कि फिल्म बॉर्डर 2 की कमाई के ये आंकड़े अभी अनुमानित है, असल आंकड़े अभी सामने आने बाकी हैं, जिसमें आपको बदलाव देखने को मिल सकता है।
टूट गया 'धुरंधर' का रिकॉर्ड
डायरेक्टर अनुराग सिंह (Anurag Singh) के निर्देशन में बनी फिल्म बॉर्डर 2 में सनी देओल के साथ वरुण धवन (Varun Dhawan), दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh), मोना सिंह (Mona Singh), सोनम बजवा (Sonam Bajwa), आन्या सिंह (Anya Singh) और अहान शेट्टी (Ahan Shetty) लीड रोल में है। इस फिल्म से उम्मीद थी ये रणवीर सिंह की धुरंधर का पहले दिन की कमाई का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। फिल्म धुरंधर ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 28.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म बॉर्डर 2 की पहले दिन की कमाई को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।