Border 2 Advance Booking: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) की अपकमिंग फिल्म बॉर्डर 2 (Border 2) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। सनी देओल की इस अपकमिंग फिल्म को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आए हैं, जो फैंस को इस मूवी के लिए बेताब कर रहे हैं। कभी फिल्म का कोई पोस्टर वायरल हो जा रहा है, तो कभी किसी सीन को लेकर चर्चा हो रही हैं। इन सब के बीच फिल्म बॉर्डर 2 ने रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग में धमाल मचा रखा है। फिल्म एडवांस बुकिंग में एक बाद एक एक रिकॉर्ड बना रही है। तो चलिए जानते हैं फिल्म ने अब तक एडवांस बुकिंग में कितना कलेक्शन कर लिया है।
'बॉर्डर 2' ने एडवांस बुकिंग में मचाया धमाल
एक्टर सनी देओल की अपकमिंग फिल्म बॉर्डर 2 एक बार फिर से खबरों में आ गई है, इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि मूवी की एडवांस बुकिंग है। सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, 'बॉर्डर 2' ने पहले से ही एडवांस बुकिंग में लगभग 5.65 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। ये कमाई सिर्फ 2डी शोज से हुई है। फिल्म डॉल्बी और 4DX फॉर्मेट में भी रिलीज होने वाली है, जिससे बॉक्स ऑफिस पर और अच्छा प्रदर्शन होने की उम्मीद है। अब तक 13,585 शोज में कुल 1.75 लाख टिकट बिक चुके हैं। रिपोर्ट के अनुसार फिल्म की ओपनिंग डबल डिजिट में होने वाली है। अभी तक का अनुमानित कलेक्शन 9.93 करोड़ रुपये है और रिलीज से पहले ये आंकड़ा 10 करोड़ के पार पहुंचने की उम्मीद है। इस खबर के सामने आने के बाद मेकर्स काफी खुश नजर आ रहे हैं।
फिल्म में नजर आएंगे ये सितारे
अनुराग सिंह (Anurag Singh) के निर्देशन में बन रही फिल्म बॉर्डर 2 में सनी देओल के साथ-साथ वरुण धवन (Varun Dhawan), दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh), मोना सिंह (Mona Singh), सोनम बजवा (Sonam Bajwa), आन्या सिंह (Anya Singh) और अहान शेट्टी (Ahan Shetty) अहम रोल में है। सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 कल यानी 23 जनवरी को बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है।
