बॉक्स ऑफिस

Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 5: 50 करोड़ क्लब की तरफ बढ़ते राजकुमार राव की फिल्म के कदम, जानिए 5वें दिन की कमाई

Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 5: राजकुमार राव की फिल्म भूल चूक माफ को रिलीज हुए 5दिन पूरे हो गए हैं। इस फिल्म को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं, जिसका असर बॉक्स ऑफिस पर साफ नजर आ रहा है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने 5वें दिन कितने करोड़ की कमाई की है।

Image

Bhool Chuk Maaf

Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 5: राजकुमार राव की फिल्म भूल चूक माफ इन दिनों सिनेमाघरों पर धमाल कर रही है। इस फिल्म को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं, जिसका असर बॉक्स ऑफिस पर कमाई पर साफ नजर आ रहा है। आइए जानते हैं कि राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म ने 5वें दिन कितने करोड़ की कमाई की है।

राजकुमार राव की फिल्म भूल चूक माफ एक टाइम लूप कॉमेडी फिल्म है, जो कई दिक्कतों के बाद 23 मई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म ने वीकेंड पर अच्छी कमाई की, लेकिन पांचवें दिन इसकी कमाई में गिरावट देखने को मिली है। फिल्म ने तीसरे दिन 3.92 करोड़ रुपये की ही कमाई की है।

कितनी हुई फिल्म की कमाई

भूल चुक माफ ने पहले दिन 7 करोड़ रुपये कमाई थे। दूसरे दिन फिल्म की कमाई 9.5 करोड़ रुपये हुई थी। तीसरे दिन फिल्म की कमाई 10 करोड़ रुपये हुई। वही चौथे दिन फिल्म की कमाई 4.5 करोड़ रुपये हुई। पांचवें दिन फिल्म की कमाई 3.92 करोड़ रुपये हुई। जिसके बाद फिल्म का कुल कलेक्शन 36.42 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म जल्द ही 50 करोड़ का आकंड़ा पार कर लेगी।

पीवीआर आईनॉक्स ने उठाया था दे कदम

मैडॉक फिल्म्स इस मूवी को सीधा अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज करने वाली थी, लेकिन पीवीआर आईनॉक्स को ये मामला पसंद नहीं आया, जिसके पास थिएटर रिलीज के लिए पहले से ही एक डील थी। उन्होंने मामले को अदालत में घसीटा, और बॉम्बे हाई कोर्ट ने हस्तक्षेप किया। यह फैसला पीवीआर आईनॉक्स के लिए एक जीत साबित हुआ। जिसके बाद अदालत ने ओटीटी रिलीज पर रोक लगा दी और इसके बजाय थिएटर प्रीमियर को अनिवार्य कर दिया।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article