बॉक्स ऑफिस

Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 4: राजकुमार और वामिका की हुई बल्ले-बल्ले, जनता ने चौथे दिन भी लुटाया प्यार

Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 4: राजकुमार राव (Rajkumar Rao) और वामिका गब्बी (Wamiqa Gabbi)स्टारर फिल्म 'भूल चूक माफ' को आज रिलीज हुए चार दिन हो गए हैं। कुछ ही समय पहले फिल्म के चौथे दिन की कमाई के आँकड़े सामने आ गए हैं, जानिए इस रिपोर्ट में।

Image

Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 4

Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड की लेटेस्ट रोमांटिक ड्रामा कॉमेडी फिल्म 'भूल चूक माफ' 23 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। कल फिल्म को रिलीज हुए 4 दिन पूरे हो गए। जनता भी फिल्म की कहानी को काफी पसंद कर रही है। बड़ी तादाद में लोग परिवार और दोस्तों संग मिलकर फिल्म का मजा उठाने सिनेमाघर पहुंचे। वामिका गब्बी और राजकुमार राव की इस फ्रेश जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया। पहली बार दोनों ने एक साथ काम कर मेकर्स की किस्मत चमकाई। आज टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में बताने जा रहे हैं कि फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन कितनी कमाई की।

सैकनिल्क की अनुमानों के अनुसार फिल्म 'भूल चूक माफ' (Bhool Chuk Maaf) ने 4.75 करोड़ रुपये कमाए। ऐसे में अब फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 32.75 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म भले ही छोटे जंप मार रही है लेकिन कमाई से मेकर्स की जेबें भी भर रही है। मेकर्स अब तक के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से खुश दिखाई दिए। फिल्म 'भूल चूक माफ' ने पहले दिन 7 करोड़, दूसरे दिन 9.5 करोड़, तीसरे दिन 10 करोड़ कमाए थे। वीकेंड पर फिल्म की सबसे ज्यादा देखने को मिली।

राजकुमार राव (Rajkumar Rao) की 'भूल चूक माफ' के आगे सुनील शेट्टी की केसरी वीर ने भी घुटने टेक लिए हैं। कहानी की बात करें तो बनारस का रहने वाले रंजन और तितली एक दूजे से प्यार करते हैं और शादी करना चाहते हैं। तितली का परिवार चाहता है कि रंजन को सरकारी नौकरी मिले तभी शादी होगी। चालाकी और तरकीब लगाकर रंजन को नौकरी मिलेगी लेकीन शादी अधूरी रह जाएगी।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article