Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 3: कई कानूनी अड़चनों का सामना करने के बाद फाइनली 23 मई को सिनेमाघरों में फिल्म भूल चुक माफ (Bhool Chuk Maaf) रिलीज हो गई है। फैंस इस फिल्म को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म में राजकुमार राव के साथ वामिका गब्बी की जोड़ी दिखाई दे रही है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने तीसरे दिन कितने करोड़ का कलेक्शन किया है।
भूल चुक माफ फिल्म के ट्रेलर ने ही लोगों को दीवाना बना दिया था। इस फिल्म की कहानी को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म में राजकुमार और वामिका के अलावा संजय मिश्रा, रघुबीर यादव, सीमा पाहवा, विनीत कुमार नजर आ रहे हैं। हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म ने पहले रविवार को 10 करोड़ रुपये की मजबूत कमाई की है। जिसके बाद फिल्म का कलेक्शन 26.05 करोड़ रुपये कमाए।
कितना हुआ टोटल कलेक्शन
सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार , तीसरे दिन (रविवार) भूल चूक माफ ने 10 करोड़ रुपये कमाए। फ़िल्म ने पहले दिन (शुक्रवार) 7 करोड़ रुपये से अच्छी शुरुआत की, उसके बाद दूसरे दिन (शनिवार) 9.5 करोड़ रुपये की कमाई की। अब इसका कुल कलेक्शन 26.05 करोड़ रुपये हो गया है।
क्या है फिल्म की कहानी
भूल चूक माफ की कहानी बनारस के 25 साल के रंजन तिवारी (राजकुमार राव) की कहानी है, जो तितली मिश्रा (वामिका गब्बी) से बेइंतहा प्यार करता है। ये कपल घर से भागने का प्लान करता है, लेकिन तितली आखिरी समय में पीछे हट जाती है। उसके पिता (ज़ाकिर हुसैन) रंजन को चुनौती देते हैं कि अगर वह उससे शादी करना चाहता है तो उसे दो महीने के भीतर सरकारी नौकरी हासिल करनी होगी। इसके बाद एक दिल को छू लेने वाली यात्रा शुरू होती है, जिसमें बहुत सारे मजेदार किस्से देखने को मिलते है।
