बॉक्स ऑफिस

'Bhool Chuk Maaf' Box Office day 12: राजकुमार राव-वामिका गब्बी की हुई बल्ले-बल्ले, मंगलवार की कमाई रही शानदार

‘Bhool Chuk Maaf’ Box Office Day 12: राजकुमार राव और वामिका गब्बी की हालिया रिलीज हुई फिल्म ‘भूल चूक माफ’ (Bhool Chuk Maaf) को ऑडियंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। बॉक्स ऑफिस पर यह मूवी अपने बजट को क्रॉस कर हिट साबित हो गई है। देखें 12 दिनों की कमाई कितनी रही है।

Image

Bhool Chuk Maaf Box office

Bhool Chuk Maaf’ Box Office Day 12: बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और वामिका गब्बी (Wamiqa Gabbi) की फिल्म 'भूल चूक माफ' (Bhool Chuk Maaf) ने दुनिया भर के सिनेमाघरों में 23 मई के दिन दस्तक दी थी। इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 12 सफल दिन पार कर लिए हैं। दिलचस्प बात यह है कि 'भूल चूक माफ' के आसपास कोई बड़ी रिलीज ना होने की वजह से यह बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों रुपये में कमाई कर रही है। पहले इस मूवी को मेकर्स ओटीटी पर पेश करने वाले थे लेकिन बाद में उन्होंने अपना फैसला बदलकर इसे सिनेमाघरों में रिलीज किया। 'भूल चूक माफ' की कमाई देखने के बाद अब मेकर्स को अपने पहले पर पछतावा नहीं है।

12 वें दिन 'भूल चूक माफ' ने की धांसू कमाई

Sacnilk द्वारा साझा किए गए अर्ली एस्टिमेट्स के मुताबिक राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म 'भूल चूक माफ' ने 12वें दिन यानी मंगलवार को 2 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया है। यह फिल्म अब तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 63.15 करोड़ रुपये कमा चुकी है। सोमवार के दिन फिल्म की कमाई 2.2 करोड़ रुपये रही थी। मेकर्स ने इस मूवी को 50 करोड़ रुपये के बजट में बनाया था। ट्रेड एक्सपर्ट्स ने इस मूवी को हिट करार दे दिया है।

राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म 'भूल चूक माफ' का निर्देशन करण शर्मा ने किया है। इस मूवी में दोनों एक्टर्स की रोमांटिक केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आ रही है। फिल्म में दिखाया गया है कि राजकुमार राव यानी रंजन अपनी प्रेमिका वामिका गब्बी उर्फ तितली से शादी करना चाहता है। तितली के पिता चाहते हैं कि लड़का सरकारी जॉब में हो। अब रंजन और तितली की शादी होती या नहीं यह जानने के लिए आपको फिल्म देखनी पड़ेगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article