बॉक्स ऑफिस

Baby John Day 2 Box Office Prediction: वरुण धवन ने दूसरे दिन दिखाया दम, 15 करोड़ के पार पहुंचेगी बेबी जॉन

Baby John Day 2 Box Office: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन (Varun Dhawan) की नई फिल्म बेबी जॉन (Baby John) की शुरुआत बहुत धमाकेदार नहीं रही है लेकिन दूसरे दिन इसने थोड़ा दम दिखाया है। ट्रेड से सामने आ रही खबरों की मानें तो वरुण धवन की बेबी जॉन दूसरे दिन लगभग 15 करोड़ की कमाई करेगी।

Image

Baby John Box Office

Baby John Day 2 Box Office: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन (Varun Dhawan) की नई फिल्म बेबी जॉन (Baby John) ने बॉक्स ऑफिस पर मनमाफिक शुरुआत न करते हुए सभी को निराश किया है। क्रिसमस 2024 के मौके पर रिलीज हुई वरुण धवन, कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बी की एक्शन एंटरटेनर ने पहले दिन केवल 11 करोड़ रुपये का कारोबार किया और ट्रेड पंडितों को भी हैरत में डाल दिया। फिल्म बेबी जॉन के साथ एटली जैसे निर्माता-निर्देशक का नाम जुड़ा था, जिस कारण ये आंकड़े हर किसी को परेशान कर रहे हैं। अगर फिल्म बेबी जॉन के दूसरे दिन के बिजनेस की बात करें तो इसकी कमाई में उछाल आने की उम्मीद की जा रही है।

दूसरे दिन कमाई में उछाल दर्ज कराएगी बेबी जॉन

ट्रेड पंडितों की मानें तो 25 दिसम्बर के दिन लोग जश्न मनाने और पार्टियां करने में व्यस्त थे, जिस कारण वो बेबी जॉन को देखने नहीं पहुंचे लेकिन अब उनके पास समय है। दूसरे दिन से दर्शक सिनेमाघरों का रुख करेंगे, जिससे बेबी जॉन की कमाई में उछाल आने की पूरी उम्मीद है। ट्रेड पंडितों के अनुसार फिल्म बेबी जॉन दूसरे दिन 13-15 करोड़ का आंकड़ा दर्ज करा सकती है।

पुष्पा 2 हिन्दी से बेबी जॉन को मिल रही है कड़ी टक्कर

बताते चलें कि इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 (Pushpa 2) भी धमाल मचा रही है। पुष्पा 2 का क्रेज 21 दिन बाद भी कम होने का नाम नहीं ले रहा है, जिस कारण बेबी जॉन की कमाई पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। ट्रेड पंडितों का मानना है कि पुष्पा 2 वीकेंड पर बेबी जॉन को परेशान करेगी, जिसकी वजह से वरुण धवन की फिल्म के आंकड़ों पर असर पड़ेगा।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article