बॉक्स ऑफिस

Baahubali The Epic Box Office Collection Day 1: 'बाहुबली: द एपिक' ने ओपनिंग डे पर काटा गदर, किया इतना कलेक्शन

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 1, 2025, 09:15 AM IST

Baahubali The Epic Box Office Collection Day 1: प्रभास (Prabhas) और एसएस राजामौली (SS Rajamouli) की 'बाहुबली: द एपिक' (Baahubali: The Epic) रिलीज हो गई और फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। 'बाहुबली: द एपिक' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर इतने करोड़ रुपये कमाए हैं।

Image

Image Source: Baahubali The Epic Movie

Baahubali The Epic Box Office Collection Day 1: फिल्म बाहुबली: द बिगिनिंग (Baahubali: The Beginning) और मूवी बाहुबली 2: द कंक्लूजन (Baahubali 2: The Conclusion) की कम्बाइंड वर्जन 'बाहुबली: द एपिक' (Baahubali: The Epic) रिलीज होने के बाद अपनी कमाई को लेकर चर्चा में आ गई है। फिल्म बाहुबली: द एपिक ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म बाहुबली: द एपिक की पहले दिन की कमाई के आंकड़े देखने के बाद हर कोई हैरान नजर आ रहा है। तो चलिए जानते है प्रभास (Prabhas) की धांसू फिल्म बाहुबली: द एपिक ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

'बाहुबली: द एपिक' ने पहले दिन किया इतना कलेक्शन

एक्टर प्रभास की लीड रोल वाली फिल्म बाहुबली: द एपिक एक बार फिर से खबरों में आ गई है। फिल्म बाहुबली: द एपिक ने रिलीज होते ही गदर काट दिया है। फिल्म बाहुबली: द एपिक ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर साल 2025 की कई मूवीज का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार प्रभास की फिल्म बाहुबली: द एपिक ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर घरेलू बाजार में 9.25 करोड़ कमाए रुपये और स्पेशल शोज से 1.15 करोड़ रुपये जोड़कर कुल 10.4 करोड़ रुपये का आंकड़ा छुआ। कमाई के इन आंकड़ों ने मेकर्स और फैंस का दिल खुश कर दिया है। लेकिन आपको बता दें कि फिल्म बाहुबली: द एपिक की कमाई के ये आंकड़े अनुमानित है, असल आंकड़ों में बदलावल देखने को मिल सकता है।

'बाहुबली: द एपिक' में नजर आए ये सितारे

एस एस राजामौली (S. S. Rajamouli) के डायरेक्शन में बनी फिल्म बाहुबली: द एपिक में प्रभास के साथ राणा दग्गुबाती (Rana Daggubati), अनुष्का शेट्टी (Anushka Shetty), तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia), राम्या कृष्णन (Ramya Krishnan), सत्यराज (Sathyaraj) समेत कई सितारे नजर आए। फिल्म बाहुबली: द एपिक की कमाई के आंकड़ों को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article