बॉक्स ऑफिस

Avatar Fire And Ash BO Collection Day 1: 'अवतार 3' ने भारत में की तगड़ी ओपनिंग, 'धुरंधर' की आंधी में कमाए करोड़ों

Avatar Fire And Ash Box Office Collection Day 1: जेम्स कैमरून की 'अवतार: फायर एंड एश' भारत के सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। खास बात तो यह है कि फिल्म ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचाना शुरू कर दिया है। पहले दिन ही मूवी ने ताबड़तोड़ कमाई कर डाली है।

Image

फोटो क्रेडिट- अवतार: फायर एंड एश फिल्म

Avatar Fire And Ash Box Office Collection Day 1: जेम्स कैमरून की 'अवतार' अपनी तीसरी फ्रेंचाइजी यानी 'अवतार: फायर एंड एश' के साथ भारत में एंट्री कर चुकी है। 'अवतार: फायर एंड एश' 19 दिसंबर को भारत में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई। खास बात तो यह है कि फिल्म ने आते ही न केवल ताबड़तोड़ कमाई की, बल्कि रणवीर सिंह की 'धुरंधर' को भी टक्कर देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। 'अवतार: फायर एंड एश' को लेकर लोगों में इस कदर क्रेज देखने को मिल रहा है कि उसका असर फिल्म की तगड़ी ओपनिंग पर भी पड़ा। 'अवतार: फायर एंड एश' (Avatar: Fire And Ash) ने डबल डिजिट के साथ भारत में अपना खाता खोला है। इसकी ओपनिंग की कमाई देख अच्छी-अच्छी बॉलीवुड फिल्मों के भी पसीने छूट सकते हैं।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 'अवतार: फायर एंड एश' (Avatar: Fire And Ash) ने 20 करोड़ रुपये के साथ बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग की है। 'धुरंधर' की आंधी में 'अवतार: फायर एंड एश' की ये कमाई भी तारीफ के लायक है। इतना ही नहीं, अंग्रेजी भाषा में सिनेमाघरों में इसकी ऑक्युपेंसी भी 69.68 प्रतिशत दर्ज की गई है। वहीं हिंदी भाषा में ये ऑक्युपेंसी 66.1 प्रतिशत रही। यूं तो 'अवतार: फायर एंड एश' ने 'धुरंधर' को कड़ी टक्कर दी है, लेकिन ये मूवी अपनी ही पिछली फ्रेंचाइजी 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' का रिकॉर्ड तोड़ने में नाकाम साबित हुई। उस फिल्म ने भारत में 48 करोड़ रुपये के साथ धमाकेदार ओपनिंग की थी।

बता दें कि 'अवतार: फायर एंड एश' (Avatar: Fire And Ash) का जलवा वैश्विक स्तर पर भी कायम है। फिल्म ने दो दिन में ही इंटरनेशनल बॉक्स ऑफिस पर करीब 43.1 मिलियन डॉलर की कमाई कर डाली है। वहीं केवल अमेरिका में ही जेम्स कैमरून के निर्देशन में बनी ये फिल्म 37 मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार कर चुकी है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि 'धुरंधर' के क्रेज के बीच 'अवतार: फायर एंड एश' भारत में कितनी कमाई कर पाती है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article