बॉक्स ऑफिस

Animal Worldwide Collection: रणबीर कपूर की एनिमल 800 करोड़ के क्लब में हुई शामिल, 16वें दिन कमाए इतने करोड़

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 17, 2023, 01:42 PM IST

Animal Worldwide Collection: रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही हैं। संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म भारत ही नहीं विदेश में भी छाई हुई है। 16 दिन में फिल्म ने वर्ल्डवाइड 800 करोड़ की कमाई कर ली है।

Image

Animal worldwide collection (credit pic: instagram)

Animal Worldwide Collection: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फिल्म एनिमल बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही हैं। संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) की फिल्म का क्रेज फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म में अनिल कपूर (Anil Kapoor), बॉबी देओल (Bobby Deol) और तृप्ति डिमरी ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म में सभी एक्टर्स की एक्टिंग शानदार हैं। फिल्म को रिलीज हुए 16 दिन हो गए है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं ग्लोबली भी रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही हैं। एनिमल 800 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है।

फिल्म में कनाड़ा और ऑस्ट्रेलिया में ताबड़तोड़ कमाई कर पठान के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। इन दोनों जगहों पर एनिमल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। आइए जानते हैं फिल्म ने वर्ल्ड वाइड कितने करोड़ की कमाई कर ली है।

जानें एनिमल का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

Sacnilk.Com के अनुसार, 16 दिन में एनिमल ने 816. 3 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म को 01 दिसंबर को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज किया गया था। फिल्म यूएस ही नहीं कनाड़ा और ऑस्ट्रेलिया में छप्परफाड़ कमाई कर रही हैं। एनिमल ऑस्ट्रेलिया और कनाड़ा में भारत की हाईएस्ट ग्रोसिंग फिल्म बन गई है। फिल्म ने पठान के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। एनिमल रणबीर के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। 3 घंटे 21 मिनट की फिल्म होने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर हिट रही।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article