बॉक्स ऑफिस

Alpha Box Office Collection Day 1: सिंगल डिजिट में रही आलिया की फिल्म की कमाई, 'बेबी डू डाई डू' ने भी किया निराश

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 4, 2026, 07:31 AM IST

Alpha Box Office Collection Day 1: आलिया भट्ट और बॉबी देओल की फिल्म अल्फा को रिलीज हुए 1 दिन पूरा हो गया है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर इतने करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

Image

अल्फा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Image Source: IMDb/ Chat GPT)

Alpha Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और बॉबी देओल (Bobby Deol) की फिल्म अल्फा (Alpha) लंबे इंतजार के बाद बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। फिल्म रिलीज होने के बाद से काफी चर्चा में है। फिल्म अल्फा को लेकर जो रिव्यू सामने आ रहे हैं, उनके बाद मेकर्स काफी परेशान हैं। इन सब के बीच अब फिल्म अल्फा की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं। फिल्म अल्फा ने बॉक्स ऑफिस पर अपना पहला दिन पूरा कर लिया है। तो चलिए जानते हैं आलिया भट्ट की फिल्म अल्फा ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है।

'अल्फा' ने पहले दिन की इतनी कमाई

आलिया भट्ट और बॉबी देओल की फिल्म अल्फा एक बार फिर से खबरों में है, इसकी वजह मूवी की कमाई के आंकड़ें हैं। फिल्म अल्फा को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए 1 दिन पूरा हो गया है। फिल्म अल्फा की पहले दिन की कमाई के आंकड़ें सामने आ गए गए हैं। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म बॉबी देओल और आलिया भट्ट की फिल्म अल्फा ने पहले दिन इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 9 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वही फिल्म की दुनियाभर में कुल कमाई 15.80 करोड़ रुपये रही। लेकिन आपको बता दें कि फिल्म की कमाई के ये आंकड़े अभी अनुमानित है।

'बेबी डू डाई डू' की निकली हवा

आलिया भट्ट की फिल्म अल्फा की टक्कर हुमा कुरैशी की मूवी बेबी डू डाई डू से हो रही है। फिल्म बेबी डू डाई डू की भी पहले दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं। फिल्म बेबी डू डाई डू ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर महज 40 लाख रुपये कमाए हैं। फिल्म बेबी डू डाई डू को अल्फा के मुकाबले काफी अच्छे रिव्यू मिले थे। इसके अलावा फिल्म वेलकम टू द जंगल ने बॉक्स ऑफिस पर 8 दिन पूरे कर लिए हैं। फिल्म वेलकम टू द जगंल की इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कुल कमाई 97.65 करोड़ रुपये हो गई है। फिल्म बेबी डू डाई डू और अल्फा की कमाई को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article