बॉक्स ऑफिस

Housefull 5 Box office Day 17: 'सितारे जमीन पर' को फुल टक्कर दे रही हैं हाउसफुल 5, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म

Housefull 5 Box office Collection Day 17: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 5 की कमाई का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। ये मूवी आमिर खान की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म सितारे जमीन पर को फुल टक्कर दे रही है। इस बीच अक्षय कुमार की मूवी ने रविवार को फिर से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है।

Image

housefull 5 box office

Housefull 5 Box office day 17: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख की फिल्म हाउसफुल 5 का अच्छा खासा बज बना हुआ है। ये फिल्म अब भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है। लोग ये दावा कर रहे थे कि आमिर की फिल्म सितारे जमीन पर की रिलीज के बाद हाउसफुल 5 की कमाई पर फुल स्टॉप लग जाएगा। हालांकि फिल्म की कमाई में अब उछाल देखने को मिला है। रविवार को हाउसफुल 5 ने बॉक्स ऑफिस पर मोटी कमाई की है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

17 वें दिन हाउसफुल 5 ने उड़ाया गर्दा

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक हाउसफुल 5 ने रिलीज के 17वें दिन 3.35 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही हाउसफुल 5 की कमाई अब 185.94 करोड़ रुपये हो गई है। लोगों का ये मानना है कि जल्द ही फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा छू लेगी। वहीं हाउसफुल 5 को आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर से कड़ी टक्कर मिल रही है। आमिर खान की फिल्म ने चंद दिनों में 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। रिपोर्ट्स की मानें त बीते दिन सितारे जमीन पर ने 26.45 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

हाउसफुल 5 से हुई अक्षय कुमार की वापसी

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हाउसफुल 5 की सक्सेस से सबसे ज्यादा अक्षय कुमार खुश है। बीते कुछ सालों में अक्षय कुमर की फिल्में कुछ खास परफॉर्म नहीं कर पाई थी। हालांकि अब अक्षय ने फिर से बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा बिखेर दिया है। इस बात से अक्षय कुमार के फैंस काफी ज्यादा खुश है। बताते चलें कि अक्षय कुमार की कई फिल्में पाइपलाइन में है। इस लिस्ट में भूत बंगला से लेकर वेलकम टू जंगल तक के नाम शामिल है। इन फिल्मों से खिलाड़ी कुमार गदर मचाने वाले हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article