बॉलीवुड

Zareen Khan Reaction Arrest Warrant: धोखाधड़ी के आरोपों पर जरीन ने तोड़ी चुप्पी, एक्ट्रेस ने बताया सच

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Sep 18, 2023, 02:59 PM IST

Zareen Khan Reaction Arrest Warrant: बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है। एक्ट्रेस के खिलाफ पुलिस ने अरेस्ट वॉरेंट जारी कर दिया है। एक्ट्रेस ने अब इस मामले में अपनी चुप्पी तोड़ते हुए बयान दिया है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

Image

Zareen khan (credit pic: instagram)

Zareen Khan Reaction Arrest Warrant: सलमान खान की एक्ट्रेस जरीन खान इन दिनों चर्चा में है। एक्ट्रेस के खिलाफ कोलकाता कोर्ट ने अरेस्ट वॉरेंट जारी किया है। एक्ट्रेस पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। एक्ट्रेस ने अब इस मामले पर अपना रिएक्शन दिया है। एक्ट्रेस के खिलाफ सिलादह कोर्ट में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने अपने चार्जशीट में कहा है कि एक्ट्रेस ने ना तो बेल की अपील किया है और ना ही कोर्ट में पेश हुई है। इस वजह से कोर्ट ने एक्ट्रेस के खिलाफ अरेस्ट वॉरेंट जारी कर दिया है।

अरेस्ट वॉरेंट के जवाब में जरीन ने कहा कि मुझे तो इस बारे में कुछ पता नहीं था। मैं इस बारे में अपने वकील से बात करूंगी। मैं अपनी पीआर टीम से भी इस बारे में जानकारी लूंगी। दरअसल साल 2018 में एक्ट्रेस को दुर्गा पूजा इवेंट में परफॉर्म करने के लिए बुलाया गया था। एक्ट्रेस उस इवेंट में नहीं पहुंचती थीं। इसके बाद ऑर्गनाइजर ने एक्ट्रेस और उनके मैनेजर पर धाखोधड़ी का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई थी।

जरीन ने एफआईआर पर दिया रिएक्शन

जरीन ने बताया कि आखिर वो क्यों उस इवेंट में शामिल नहीं हो पाई थी। एक्ट्रेस ने कहा, मुझे लगा था कि वो कोई बड़ा इवेंट होगा जिसमें बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आएंगी। लेकिन ऐसा कुछ नहीं था। वो एक छोटा इवेंट था जिस कारण मैं नहीं गई थी। पुलिस के अनुसार, जरीन ने भी लोकल कोर्ट में ऑर्गेनाइजर के खिलाफ केस दर्ज किया था। जांच के बाद जरीन के खिलाफ चार्ज शीट दर्ज हुई थी। एक्ट्रेस ना तो कोर्ट में पेश हुई और ना ही बेल के लिए अप्लाई किया।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article