Zara Hatke Zara Bachke Box Office Collection: सारा अली खान (Sara Ali Khan) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की फिल्म जरा हटके जरा बचके (Zara Hatke Zara Bachke) ने 9वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया। इस फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है। फिल्म को दर्शकों को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने शनिवार को भी शानदार बिजनेस किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने शनिवार को 5.76 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म ने कुल मिलाकर 46.53 करोड़ का बिजनेस किया है।
फिल्म इस रविवार को 50 करोड़ का बिजनेस कर लेगी। फिल्म में सारा और विक्की ने लीड रोल प्ले किया है। फिल्म में विक्की और सारा की रोमांटिक जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। फिल्म में सारा और विक्की की केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। फिल्म को दिनेश विजान ने प्रोड्यूस किया है।
फिल्म जल्द पार करेगी 50 करोड़ का आंकड़ा
ट्रेंड एनालिस्ट के अनुसार, फिल्म जल्द 50 करोड़ का बिजनेस कर सकती है। फिल्म की कमाई ने सभी को चौंका दिया है। फिल्म को बनाने में 40 करोड़ का बजट आया था। फिल्म में सारा, विक्की के अलावा इनामुलहक, सुष्मिता मुखर्जी, नीरज सूद, राकेश बेदी और शारिब हाशमी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी बहुत ही सिंपल है। जरा हटके जरा बचके के गाने सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।
विक्की ने फिल्म की सफलता के बारे में बात करते हुए कि सिंपल कहानी लोगों को हमेशा पसंद आती है। कोविड -19 के बाद से लोगों का नजरियां फिल्म को देखने का काफी बदल गया है। जरा हटके जरा बचके में सारा और विक्की ने अच्छा काम किया है। सारा ने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया है। विक्की और सारा के पास कई पाइपलाइन में हैं।
