बॉलीवुड

Yuzvendra Chahal और RJ Mahvash के रास्ते हुए अलग!! इंस्टाग्राम पर एक- दूसरे को किया अनफॉलो

Yuzvendra Chahal and RJ Mahvash unfollow each other on Instagram: इंडियन क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और आरजे महवश इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। इस बीच युजवेंद्र चहल और आरजे महवश को लेकर ये खबर सामने आई है कि दोनों ने एक दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है।

Image

pic credit- instagram

Yuzvendra Chahal and RJ Mahvash unfollow each other on Instagram: इंडियन क्रिकेटर युजवेंद्र चहल इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। बीते साल युजवेंद्र चहल और राइज एंड फॉल फेम धनाश्री अलग हुए। इसके बाद युजवेंद्र चहल और आरजे महवश को लेकर अफवाह फैलने लगी। ऐसी खबर सामने आई थी कि युजवेंद्र चहल और आरजे महवश एक दूसरे को डेट करने लगे हैं। दोनों को कई बार साथ में देखा भी जाने लगा। इस बीच युजवेंद्र चहल और आरजे महवश एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। ये खबर सामने आई है कि दोनों ने एक दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

युजवेंद्र चहल और आरजे महवश ने एक दूसरे को किया अनफॉलो

क्रिकेट और एंटरटेनमेंट की दुनिया में फिर हलचल मची है। इस बार वजह है क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और आरजे महवश का इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो करना। दोनों ने अभी तक इसकी वजह नहीं बताई है, लेकिन फैंस ने यह बदलाव तुरंत नोटिस कर लिया और नई अफवाहें शुरू हो गईं कि उनके बीच क्या गलत हुआ।कुछ समय पहले चहल और महवाश अक्सर साथ नजर आते थे। आईपीएल मैचों में एक-दूसरे को चीयर करना, ऑनलाइन मजाकिया बातचीत और पब्लिक में साथ दिखना सब कुछ इतना खास लगता था कि लोग उन्हें सिर्फ दोस्त से ज्यादा मानने लगे थे। लेकिन पिछले कुछ महीनों में सब कुछ बदल गया। दोनों साथ नहीं दिखे, सोशल मीडिया पर बातें बंद हो गईं और आखिर में अनफॉलो ने इस दूरी को साफ कर दिया।

rj mhavesh

pic credit- instagram

धनश्री वर्मा से हुआ तलाक

बताते चलें कि युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा ने साल 2020 में शादी की थी। दोनों का रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चला और वे साल 2025 में अलग हो गए। जब युजवेंद्र चहल का नाम आरजे महवश से जुड़ा तो सोशल मीडिया पर काफी हलचल बढ़ गई थी। आरजे महवश ने बार-बार साफ किया कि चहल सिर्फ उनके दोस्त हैं, लेकिन ट्रोलिंग नहीं रुकी। कई लोग कहते रहे कि उनकी पॉपुलैरिटी चहल की वजह से है।हाल ही में महवाश ने एक वीडियो शेयर कर ट्रोल्स का जवाब दिया। उन्होंने पुराने नेगेटिव कमेंट्स दिखाए और कहा कि उनका करियर 2019 से चल रहा है और किसी पर निर्भर नहीं है। उन्होंने अपनी मेहनत और सफर की बात की

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article