रानी मुखर्जी की नई फिल्म मर्दानी 3 कुछ दिनों पहले ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म में वो शिवानी शिवाजी राय के किरदार में नजर आ रही हैं, जो बच्चों को किडनैप करने वालों की मौत का पर्याय हैं। फिल्म की कहानी किडनैपिंग गैंग को पकड़ने के आसपास घूमती है, जो इस देश के बड़े मुद्दों में से एक है। मर्दानी 3 की रिलीज के वक्त ही इंटरनेट पर दिल्ली में किडनैपिंग के मामले बढ़ने की खबर सामने आई, जिसके बाद हड़कंप सा मच गया। कई लोगों ने ये बताया कि मर्दानी 3 के मेकर्स ने मूवी को प्रमोट करने के लिए ये खबरें बढ़वायी हैं, जिस कारण लोगों के बीच डर का माहौल है। (इसे भी पढ़ें: Toxic को पटखनी देने के लिए Dhurandhar 2 के मेकर्स ने चली चाल, इस सुपरहिट एक्ट्रेस से मांगी मदद!!)
यशराज बैनर की तरफ से इस मामले पर फाइनली आधिकारिक ऐलान आ गया है, जिसमें बताया गया है कि उनका इन खबरों से कोई नाता नहीं है। इंटरनेट पर फैलने वाली खबरें और मर्दानी 3 की कहानी के बीच कनेक्शन मात्र एक संयोग है और इससे भी यशराज बैनर का कोई लेना-देना नहीं है। यशराज बैनर ने अपने आधिकारिक बयान में बताया है, "यशराज फिल्म्स पिछले 50 सालों से इंडस्ट्री में एक्टिव है, जिसकी अपनी एक साख है। हमने हमेशा से ही सत्य का साथ दिया है और एथिकली काम किया है। हम ऐसे किसी भी आरोप को झुठलाते हैं, जिसमें दावा किया जा रहा है कि इंटरनेट पर फैल रही किंडनैपिंग की खबरों से हमारा कोई नाता है। ये हमारी प्रमोशनल स्ट्रैटजी का हिस्सा नहीं था और ना ही हमने इस तरह के प्रमोशन से जुड़ने का कभी फैसला किया था। हमें भारत की संस्थाओं पर पूरा भरोसा है, जो जल्द ही इन खबरों की सच्चाई लोगों के सामने पेश करेंगी।" (इसे भी पढ़ें: Shakti Shalini में 31 साल के हीरो संग रोमांस करेंगे अनीत पड्डा!!)
बता दें कि दिल्ली के साथ-साथ मुंबई को लेकर भी ऐसी खबरें वायरल हो रही हैं कि वहां से लोग अचानक से गायब हो रहे हैं लेकिन दोनों ही जगह के अधिकारियों ने बताया है कि किडनैपिंग में अचानक से उछाल नहीं आई है। दोनों जगहों पर होने वाली किडनैपिंग सामान्य है, जिसे कम करने की लगातार कोशिशें की जा रही हैं। इंटरनेट पर जो खबरें फैल रही हैं, वो बेबुनियाद हैं और उन किंडनैपिंग के आंकड़ों का सच्चाई से कोई वास्ता नहीं है।
