Yo Yo Honey Singh Girlfriend: यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) की म्यूजित इंडस्ट्री में वापसी फैंस को बेहद फीकी लगी है।उनके गाने पहले जैसी धूम मचाने में लगातार नाकामयाब हो रहे हैं। अब उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। वह अक्सर किसी ना किसी वजह से विवाद में बने रहते हैं। अब यो यो हनी सिंह अपनी नई गर्लफ्रेंट टीना ठडानी (Yo Yo Honey Singh Girlfriend) के साथ खुलेआम नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियों में वह अपनी गर्लफ्रेंड टीना ठडानी का हाथ थाने हुए हैं। कुछ समय पहले ही उन्होंने अपनी 21 साल की शादी तोड़कर अपनी वाइफ को तलाक दिया था। जिसके बाद अब सोशल मीडिया यूजर्स लगातार हनी सिंह पर सवाल उठा रहे हैं।
टीना ठडानी के प्यार में डूबे हनी सिंह
हनी सिंह का उनकी गर्लफ्रेंड टीना ठडानी के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें हनी सिंह, टीना का हाथ थामे हुए तेजी से चल रहे हैं। टीना के साथ हनी सिंह को देखकर लोग सिंगर के चरित्र पर भी सलाव उठा रहे हैं। इस वीडिया पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'इसी वजह से इसकी वाइफ ने इसे छोड़ दिया था, बाहर अफेयर चलाएगा तो यही होगा।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'तो इसकी पत्नी सही कह रही थी, तलाक इसी लिए दिया ताकी अपनी गर्लफ्रेंड का हाथ पकड़ सके।'
कौन हैं टीना ठडानी?
ठीना ठडानी एक एक्ट्रेस और मॉडल हैं। वह हाल ही में हनी सिंह और मिलिन्द गाबा के गाने पैरिस का ट्रिप (Paris Ka Trip) में भी नजर आई हैं। इसके साथ ही टीना अपने आप को काफी फिट रखती हैं। वह इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं, हनी सिंह के साथ वायरल वीडिया में वह Balenciaga हैंडबैग के साथ नजर आ रही हैं, जिसके कीमत लाखों में हैं। इसपर भी फैंस ने हनी सिंह और एक्ट्रेस को बुरा भला कहना शुरू कर दिया है।

Yo Yo Honey Singh getting trolled
बता दें इस साल सितंबर के महीने में हनी सिंह ने अपनी 20 साल लंबी शादी को तोड़ दिया था, हनी सिंह का यह तलाक काफी विवादों में भी रहा था। उनकी पत्नी शालिनी तलवार ने हनी सिंह पर शारीरिक और मानसिक रूप में उनपर टॉर्चर करने का भी आरोप लगाया था। जिसके बाद हनी सिंह की मुश्किलें काफी बढ़ गई थीं।
