बॉलीवुड

'HAQ' के नए पोस्टर में दिखा यामी गौतम का दमदार लुक, टीजर रिलीज डेट हुई आउट

Yami Gautam’s First Look From HAQ: बॉलीवुड इंडस्ट्री की बेहतरीन एक्ट्रेस यामी गौतम की नई कोर्टरूम ड्रामा फिल्म 'हक' का फर्स्ट लुक लोगों के बीच मेकर्स ने पेश कर दिया है। इस मूवी के पोस्टर के साथ-साथ मेकर्स ने 'हक' के टीजर की रिलीज डेट भी जारी कर दी है।

Image

Pic Credit: Instagram/jungleepictures/

Yami Gautam’s First Look From HAQ: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस यामी गौतम (Yami Gautam) की फिल्म 'हक' का इंतजार फैन्स बड़ी बेसब्री से कर रहे हैं। जंगली पिक्चर्स ने इनसोम्निया फिल्म्स और बावेजा स्टूडियोज के साथ मिलकर आज यानी 22 सितंबर के दिन साल 2025 की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'हक' का पहला टीजर पोस्टर जारी कर दिया है। इस पोस्टर में यामी गौतम को एकदम धांसू अवतार में देखा जा सकता है। पोस्टर जारी करते हुए निर्माताओं ने यह भी बता दिया है कि वो अगले दिन फिल्म 'हक' (HAQ) का टीजर लोगों के बीच जारी करेंगे।

'हक' का पहला पोस्टर हुआ आउट

जंगली पिक्चर्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस पोस्टर को जारी करते हुए कैप्शन दिया, 'घर की दहलीज से सुप्रीमकोर्ट तक...हक और हक की लड़ाई!' इस मूवी का टीजर कल यानी 23 सितंबर के दिन रिलीज किया जाएगा। फैन्स ने फिल्म का पोस्टर देखते ही कमेंट्स में तारीफ करनी शुरू कर दी है। ज्यादा फैन्स ने फिल्म को लेकर 'सुपर एक्साइटेड' लिखा है। इस पोस्टर पर भी लिखा है, 'कौन दिलाएगा हक... कौम या कानून?'

सुप्रण वर्मा के निर्देशन में बन रही फिल्म 'हक' में यामी गौतम के साथ इमरान हाशमी भी अहम रोल में दिखाई देंगे। यह एक ऐतिहासिक कानूनी मामले पर आधारित है जिसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। फिल्म में 1985 का शाहबानो वर्सेज अहमद खान का मामला दिखाया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इमरान हाशमी और यामी गौतम की ये कोर्टरूम ड्रामा 'हक' 7 नवंबर के दिन रिलीज होने जा रही है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article