Yami Gautam Tweet: बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में यामी गौतम ने फिल्म हक में शानदार एक्टिंग की। यामी की मूवी हक को लोगों ने खूब प्यार दिया। रिपोर्ट्स की मानें तो यामी गौतम फिल्म धुरंधर 2 में कैमियो करने वाली हैं। इस बीच यामी गौतम एक रील की वजह से चर्चा में आ गई हैं। हाल ही में यामी गौतम ने कृति सेनन के खिलाफ एक रील को लाइक किया था। इस वजह से लोग उन्हें ट्रोल करने लगे थे। इस बीच यामी गौतम ने चुप्पी तोड़ दी है।
यामी गौतम ने किया ट्वीट
बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम ने अपने हालिया सोशल मीडिया एक्टिविटी को लेकर चल रही ऑनलाइन चर्चा पर विराम लगा दिया है। गुरुवार को सोशल मीडिया यूजर्स ने नोटिस किया कि यामी ने एक इंस्टाग्राम रील को 'लाइक' किया था, जिसमें कृति सेनन की 'तेरे इश्क में' में उनकी एक्टिंग के लिए मिली अवॉर्ड जीत पर तंज कसा गया था। इस पोस्ट से फैंस में बहस छिड़ गई थी। जब लोगों ने देखा कि यामी ने इसे लाइक किया है, तो विवाद और बढ़ गया। अब यामी ने एक ट्वीट में स्पष्ट किया है। उन्होंने लिखा, 'मुझे पता चला कि मैंने कथित तौर पर एक रील को लाइक किया है जो किसी दूसरे एक्टर के प्रति नीचा दिखाने वाली है। हमें हर दिन कई चीजों में टैग किया जाता है, और यह किसी अवॉर्ड फंक्शन रेफरेंस के दौरान टैग की तरह दिखाई दिया। यह सच नहीं है और जानबूझकर बिल्कुल नहीं किया गया। अगर कुछ हुआ भी तो शायद गलती से क्लिक हो गया होगा।' यामी ने यह भी साफ किया कि उनकी यह हरकत कोई पीआर स्टंट नहीं थी। उन्होंने कहा, "मैंने अपनी जिंदगी में कभी सस्ते पीआर तरीके नहीं अपनाए। मैं हमेशा अपने काम पर फोकस करती हूं और आगे बढ़ती हूं। मेरे पास कोई पीआर टीम नहीं है। मैंने पहले ही एंटरटेनमेंट अवॉर्ड शोज पर अपनी राय सम्मानजनक तरीके से साफ कर दी है और अब सिर्फ अपने काम पर ध्यान दे रही हूं।'
यामी गौतम की अपकमिंग फिल्म
वर्क फ्रंट की बात करें तो यामी गौतम जल्द ही 'धुरंधर 2: द रिवेंज' में स्पेशल अपीयरेंस करने वाली हैं। यह फिल्म उनके पति आदित्य धर द्वारा निर्देशित है और 19 मार्च को रिलीज हो रही है। फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। यह कहानी 'धुरंधर' के बाद की है। फिल्म में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे कलाकार हैं, साथ ही कुछ नए चेहरे भी शामिल हैं। फिल्म का ट्रेलर कल यानी 7 मार्च को रिलीज होगा।
