बॉलीवुड

सिकंदर मूवी: सलमान खान क्यों नहीं कर रहे हैं ताबड़तोड़ प्रमोशन? धमकियों की वजह से सतर्क हैं भाईजान

अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) अपनी नई फिल्म सिकंदर (Sikandar) को ईद 2025 के मौके पर रिलीज करने के लिए तैयार हैं लेकिन फैंस इस बात को लेकर दंग हैं कि वो अभी तक इसका प्रमोशन नहीं कर रहे हैं। सोशल मीडिया को छोड़ दिया जाए तो भाईजान ने ऑनगॅाउंड प्रमोशनल इवेंट बहुत कम किए हैं। भाईजान फिल्म का प्रमोशन क्यों नहीं कर रहे हैं, इसका असली कारण पता चल गया है

Image

Sikandar

सलमान खान (Salman Khan), रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna), साजिद नाडियाडवाला और एआर मुर्गदास अपनी नई फिल्म सिकंदर (Sikandar) की रिलीज के लिए कमर कस रहे हैं। फिल्म सिकंदर 30 मार्च 2025 के दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म सिकंदर की रिलीज के लिए अब चंद दिन ही बचे हैं लेकिन फिर भी भाईजान इसका ऑनग्राउंड प्रमोशन नहीं कर रहे हैं। फैंस इस बात से हैरान हैं और परेशान भी क्योंकि उन्हें लगता है कि इससे भाईजान की फिल्म सिकंदर की कमाई पर असर पड़ सकता है। भाईजान सिकंदर का प्रमोशन क्यों नहीं कर रहे हैं, इसका बड़ा कारण सामने आ गया है...

एंटरटेनमेंट पोर्टल पिंकविला की ताजा रिपोर्ट की मानें तो सिकंदर का भारी प्रमोशन नहीं होने का कारण भाईजान को मिल रही धमकियां हैं। पिछले कुछ समय में सलमान खान को एक गैंग द्वारा कई बार जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं। यहां तक कि कि लोगों ने तो भाईजान के घर पर गोलीबारी भी कर दी थी। यही कारण है कि भाईजान सिकंदर के प्रमोशनल इवेंट नहीं कर रहे हैं। सिकंदर के मेकर्स के साथ-साथ सुरक्षा एजेंसियों ने भी भाईजान को सीमित प्रमोशन की सलाह दी है, जिसे उन्होंने गंभीरता से लिया है।

23 या 24 मार्च को आएगा सिकंदर का ट्रेलर

फिल्म सिकंदर की रिलीज को बहुत कम दिन बचे हैं लेकिन मेकर्स ने अब तक इसका ट्रेलर भी रिलीज नहीं किया है। अगर आपको भी भाईजान की फिल्म सिकंदर का इंतजार है तो बता दें कि मेकर्स इसे 23-24 मार्च के दिन दर्शकों के सामने पेश करेंगे। इनसाइडर्स की मानें तो सलमान खान की सिकंदर के ट्रेलर में वो सभी मसाले हैं, जिनकी उम्मीद लोगों को है। साजिद नाडियाडवाला से बेहतर सलमान खान को पर्दे पर कोई दूसरा निर्माता नहीं पेश कर पाता है और सालों बाद साजिद-सलमान की जोड़ी साथ आ रही है, जिस कारण सभी की उत्सुकता चरम पर है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article