बॉलीवुड

SCOOP: बीमार हैं Rajkummar Rao? खुलासा हो गया बूढ़े क्यों लग रहे हैं एक्टर

Rajkummar Rao Viral look: अभिनेता राजकुमार राव की कुछ वीडियोज और तस्वीरें इंटरनेट पर आग की तरह फैल रही है, जिनमें वो काफी बूढ़े नजर आ रहे हैं। राजकुमार राव की ऐसी हालत देखकर हर कोई हैरान है और पूछ रहा है कि आखिरकार अचानक से एक्टर को क्या हो गया है? क्या एक्टर वाकई बीमार हैं या फिर मामला कुछ और है?

Image

Image Source: TNN

Rajkummar Rao Viral look: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव की ताजा तस्वीरें और वीडियोज इंटरनेट पर इस वक्त चर्चा में बनी हुई हैं। राजकुमार राव बीते दिन एक इवेंट में पहुंचे थे, जहां से उनका नया लुक इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। तस्वीर में राजकुमार राव पहले से ज्यादा मोटे नजर आ रहे हैं, जिन्हें देखकर लोगों लगातार पूछ रहे हैं कि वो अचानक से इतने बूढ़े कैसे लग रहे हैं? कई लोग तस्वीरों को देखने के बाद दावा कर रहे हैं कि वो बीमार हैं तो कई लोग ये अंदाजा लगा रहे हैं कि उन्होंने जो सर्जरी कराई थीं, उनका असर खत्म हो गया है। हालांकि सच इन सभी अंदाजों से दूर है क्योंकि ना तो राजकुमार राव बीमार हैं और ना ही उन्हें किसी सर्जरी से नुकसान हुआ है।

राजकुमार राव कस रहे हैं नई मूवी के लिए कमर

अगर हिन्दुस्तान टाइम्स की मानें तो राजकुमार राव के लुक में आया ये बदलाव उनकी नई मूवी निकम के लिए है। राजकुमार राव ने कुछ वक्त पहले जाने-माने सरकारी वकील उज्जवल निकम की बायोपिक साइन की थी, जिसकी तैयारी में वो लगे हुए हैं। इस किरदार के लिए राजकुमार राव अपना वजन बढ़ा रहे हैं। उज्जवल निकम की बायोपिक को निर्माता दिनेश विजान बना रहे हैं। सूत्र के अनुसार, "राजकुमार राव ने अपनी अगली फिल्म निकम के लिए वजन बढ़ा रहे हैं, जिसमें वो काफी बड़े व्यक्ति का रोल प्ले कर रहे हैं। राजकुमार राव अपने फाइनल लुक से काफी खुश हैं, जिसका शूट हाल ही में पूरा हुआ है।"

राजकुमार राव जल्द ही सौरभ गांगुली की बायोपिक में भी दिखाई देंगे। इस फिल्म के लिए वो जल्द ही तैयारियां शुरू करेंगे। सूत्र ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा है, "इन दिनों राजकुमार राव ट्रांजीशन फेस से गुजर रहे हैं। वो सौरभ गांगुली की बायोपिक के लिए कमर कस रहे हैं और उनकी फिजीक में जाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। जल्द ही वो फिट नजर आएंगे क्योंकि सौरभ गांगुली के रोल की ये डिमांड है।" जो लोग राजकुमार राव की तस्वीरें देखे के बाद चिंता कर रहे हैं, उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि एक्टर जल्द ही फिट नजर आएंगे।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article