बॉलीवुड

धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म इक्कीस देखने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही हैं हेमा मालिनी, कहा- 'अभी नहीं देख सकती...'

Hema Malini Hasn’t Watched Dharmendra Last Movie Ikkis: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म इक्कीस हाल ही में रिलीज हुई है। इस फिल्म को लोग काफी प्यार दे रहे हैं। वहीं कई बॉलीवुड स्टार्स ने भी मूवी को पसंद किया है। इस बीच हेमा मालिनी ने मूवी को लेकर ऐसी बात कह दी है कि लोग दंग रह गए हैं।

Image

pic credit- ikkis movie/ instagram

Hema Malini Hasn’t Watched Dharmendra Last Movie Ikkis: दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की मौत से लोगों को तगड़ा झटका लगा है। सनी देओल और बॉबी देओल की तो दुनिया ही उजड़ गई है। हालांकि अब धीरे-धीरे देओल परिवार आगे बढ़ने की कोशिश कर रहा है। हाल ही में धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म इक्कीस रिलीज हुई, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी खासी कमाई कर ली है। बॉलीवुड के सभी बड़े सितारों को फिल्म पसंद आई है। इस बीच हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म इक्कीस को लेकर ऐसी बात कह दी है कि लोग दंग रह गए हैं। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

हेमा मालिनी ने कही ये बात

हेमा मालिनी ने 'द इंडियन एक्सप्रेस' को दिए इंटरव्यू फिल्म इक्कीस को लेकर बात की है। उन्होंने बताया कि वो अबतक ये मूवी नहीं देख पाई है। एक्ट्रेस ने कहा, 'फिल्म रिलीज के समय मैं मथुरा में थी। मुझे यहां काम करना है। अभी मैं इसे देख नहीं सकती, बहुत भावुक हो जाऊंगी। मेरी बेटियां भी यही कह रही हैं। शायद बाद में, जब जख्म भरने लगें, तब देखूंगी।' वहीं हेमा मालिनी ने सनी देओल और बॉबी देओल संग रिश्ते पर भी अपनी चुप्पी तोड़ी। एक्ट्रेस ने कहा, 'हमारे बीच हमेशा बहुत अच्छे रिश्ते रहे हैं। आज भी हैं। लोग क्यों सोचते हैं कि कुछ गड़बड़ है? ये सिर्फ गॉसिप के लिए है। मुझे इसका जवाब क्यों देना चाहिए? यह हमारी निजी जिंदगी है। हम बहुत खुश हैं और एक-दूसरे के बहुत करीब हैं। बस इतना ही। मैं लोगों की बनाई कहानियों पर कुछ नहीं कहूंगी। दूसरों के दुख का फायदा उठाकर लेख लिखना बहुत दुखद है।' बीते दिनों ये खबर सामने आई थी कि धर्मेंद्र की मौत के बाद सनी देओल ने हेमा मालिनी को साइडलाइन कर दिया है।

इक्कीस की टोटल कमाई

बताते चलें कि धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म इक्कीस ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई कर ली है। फिल्म ने अबतक 28 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है। आगे ये फिल्म और भी कमाई करने वाली है। फिल्म में धर्मेंद्र के अलावा अगस्त्य नंदा, जयदीप अहलावत, सिमर भाटिया और सिकंदर खेर जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article