बॉलीवुड

Bigg Boss OTT 2: Manisha Rani ने उड़ाई Urfi Javed की खिल्ली, बोलीं- मैं उसके जैसी बिल्कुल...

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 20, 2023, 05:17 PM IST

Bigg Boss OTT 2: बिहार में जन्मीं रानी को पूर्व में विभिन्न किस्म की चुनौतियों (आर्थिक भी) का सामना करना पड़ा है। वह कभी फीमेल वेटर हुआ करती थीं और इसी दौरान वह सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती थीं।

Image

मनीषा रानी। (फाइलः इंस्टाग्राम)

Bigg Boss OTT 2: मॉडल और कॉन्टेंट क्रिएटर उर्फी जावेद के साथ अपनी तुलना पर बिग बॉस ओटीटी-2 की कंटेस्टेंट मनीषा रानी ने कहा है कि वह जावेद जैसी नहीं है। वह उनसे बहुत अलग हैं। उन्होंने बताया, "नहीं-नहीं। मैं उसके जैसी (उर्फी) नहीं हूं। वह सिर्फ अपने कपड़ों की वजह से जानी जाती है, पर मैं अपने कपड़ों से बहुत कुछ हूं। लोग मुझे एंटरटेनर के तौर पर जानते हैं और मुझे लगता है कि बिग बॉस के घर में मेरे जैसा कोई नहीं है। मैं जो हूं, जो उसके लिए मुझे पसंद करते हैं।"

दरअसल, यह बिहारी लड़की बड़े ही कम समय में सबकी खास बन गई थी, जबकि जावेद बिग बॉस ओटीटी सीजन-1 में नजर आई थीं और वह बहुत जल्दी ही शो से आउट हो गई थीं। बिग बॉस के घर में उन्होंने सरेआम जैद हदीद को किस किया था, जिससे जुड़ा उन दोनों का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया था। अटकलें लगाई जाने लगीं कि इसके बाद लोगों की लव स्टोरी शुरू हो गई।

manisha rani bigg boss ott 2

manisha rani bigg boss ott 2

Who is Manisha Rani?बिहार के मुंगेर में जन्मीं रानी को पूर्व में विभिन्न किस्म की चुनौतियों (आर्थिक भी) का सामना करना पड़ा है। रोचक बात है कि वह जब 16 बरस की थीं तब घर छोड़कर कोलकाता (प.बंगाल) भाग गई थीं। वह कभी फीमेल वेटर हुआ करती थीं। शादियों में रानी डांस भी करती थीं और इसी दौरान वह सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती थीं।

वह शुरुआत से ही एक्टर, डांसर या फिर परफॉर्मर बनना चाहती थीं, मगर उनके पिता की कमाई इतनी नहीं थी कि घर का गुजारा हो सके, जबकि उनके चाचा ग्लैमर इंडस्ट्री के बेहद खिलाफ थे। रानी के इंस्टा प्रोफाइल के मुताबिक, वह खुद को डिजिटल क्रिएटर, कंटेंट क्रिएटर, आर्टिस्ट, डांसर और एंटरटेनर मानती हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article