बॉलीवुड

जब दीपिका ने कैमियो रोल्स को कहा था NO, फिर रणवीर सिंह की सकर्स में देख क्यूं ठनका यूजर्स का दिमाग

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 2, 2022, 08:50 PM IST

दीपिका पादुकोण(Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) एक बार फिर साथ में सर्कस में दिखाई देंगे। फिल्म में दीपिका कैमियो रोल में नजर आएगी। दीपवीर को साथ में देखकर फैंस हुए एक्साइटेड। लेकिन क्या आप जानते हैं कभी दीपिका ने कहा था कभी नहीं करूंगी फिल्म में कैमियो रोल।

Image

deepika padukone (credit pic: instagram)

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म सर्कस (Circus) का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म के ट्रेलर का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे थे। फिल्म में 60 के दशक को दिखाया गया है। ये एक मल्टी स्टार फिल्म है जिसमें पूजा हेगड़े, जैकलीन फर्नांडिस से लेकर कई कलाकार हैं। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म के ट्रेलर के आखिरी में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) भी नजर आती है। दीपवीर को साथ में देखकर खुशी से झूम उठे फैंस। लेकिन क्या आप जानते हैं कभी दीपिका पादुकोण फिल्मों में कैमियो रोल को करने से मना कर दिया था।

साल 2014 में फिल्म फैनी के प्रमोश के दौरान एक्ट्रेस से पूछा गया था कि क्या आप रणवीर सिंह की फिल्म दिल धड़कने दो में कैमियो रोल कर रही है, क्योंकि आपकी एक फोटो क्रूज के पास खड़े होने की काफी वायरल हो रही हैं। पहले तो एक्ट्रेस ने इस सवाल का कोई जवाब नहीं दिया था। बाद में एक्ट्रेस ने कहा था, मैं केमियो नहीं करती हूं।

ब्रह्मास्त्र में भी दीपिका कर चुकी हैं कैमियो

लोगों को कहना है कि दीपिका ने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र में कैमियो रोल किया है, लेकिन इसका अभी तक कोई कंफर्मेशन नहीं है। लेकिन अब लगता है कि दीपिका ने अपने पति के लिए चीजों को बदल दिया है।

सर्कस के ट्रेलर में दीपिका पादुकोण पिंक कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं। वो महाराष्ट्रन लुक में काफी स्टाइलिश लग रही है। दीपिका और रणवीर एक साथ जबरदस्त डांस करते हुए नजर आ रही है। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर भी रणवीर सिंह अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण की तारीफ करते हुए नजर आए। दीपिका की कई फिल्में पाइपलाइन में हैं। एक्ट्रेस शाहरुख खान के साथ पठान में नजर आएंगी। इसके अलावा एक्ट्रेस ऋतिक रोशन के साथ फाइटर में दिखाई देंगी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article