बॉलीवुड

Welcome To The Jungle: अक्षय कुमार स्टारर में हुई इस दिग्गज अदाकारा की एंट्री, जानिए नाम

Farida Jalal to Star in Welcome To The Jungle: एंटरटेनमेंट की दुनिया से अब जो लेटेस्ट रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' (Welcome To The Jungle) में अब 90 के दशक की दिग्गज अदाकारा रहीं फरीदा जलाल की एंट्री धमाकेदार एंट्री हो गई है।

Image

Welcome To The Jungle

Farida Jalal to Star in Welcome To The Jungle: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ इस समय कई प्रोजेक्ट्स हैं, जिन्हें लेकर वो चर्चा में हैं। इन प्रोजेक्ट्स में से एक अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' (Welcome To The Jungle) भी है। ये सुपरहिट फिल्म 'वेलकम' की तीसरी किस्त है। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक अक्षय कुमार स्टारर में अब बॉलीवुड इंडस्ट्री की दिग्गज अदाकारा फरीदा जलाल (Farida Jalal) की एंट्री होती नजर आ रही है। फरीदा जलाल भी इस प्रोजेक्ट्स का हिस्सा लेने के लिए बेकरार हैं।

फरीदा जलाल का नाम अब 'वेलकम टू द जंगल' के कलाकारों की लिस्ट में शामिल हो गया है। सुनने में आ रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग मुंबई में फरीदा जलाल ने शुरू भी कर दी है। 'वेलकम' फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त में फरीदा जलाल को देखना काफी दिलचस्प होगा। हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार फरीदा जलाल इस कॉमेडी फिल्म की कहानी में एक अलग तड़का लगाती नजर आएंगी।

अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का निर्देशन अहमद खान करने जा रहे हैं। फिल्म में अक्षय कुमार और फरीदा जलाल के अलावा परेश रावल (Paresh Rawal), राजपाल यादव (Rajpal Yadav), तुषार कपूर (Tusshar Kapoor), श्रेयस तलपडे, जॉनी लीवर, दिशा पाटनी (Disha Patani), जैकलीन और सुनील शेट्टी सही कई बड़े-बड़े एक्टर्स की टोली नजर आएंगी। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म में सालों बाद अक्षय कुमार की एक्स-गर्लफ्रेंड रहीं रवीना टंडन (Raveena Tandon) भी दिखाई देंगी। फिल्म अगले साल यानी 2025 में रिलीज होगी।

एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article