बॉलीवुड

शराब के नशे में लड़खड़ाती दिखीं Nyasa Devgn!! सेक्सी ड्रेस ने खींचा सबका ध्यान

Nyasa Devgn at Christmas Party: बॉलीवुड अदाकारा काजोल (Kajol) की बेटी न्यासा देवगन (Nyasa Devgn) बीती रात अपने दोस्त की क्रिसमस पार्टी पर पहुंची थीं। जब न्यासा पार्टी से निकल रही थीं, तब उनके कदम लड़खड़ा रहे थे। लोग न्यासा देवगन की वीडियोज देखने के बाद पूछ रहे हैं कि क्या वो क्रिसमस पार्टी के दौरान नशे में धुत हो गई थीं?

Image

शराब के नशे में लड़खड़ाती दिखी Nyasa Devgn

Nyasa Devgn at Christmas Party: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) की बेटी न्यासा देवगन (Nyasa Devgn) बीती रात अपने दोस्त की क्रिसमस पार्टी में नजर आईं। न्यासा जब पार्टी करके बाहर निकल रही थीं, तब मीडिया ने उन्हें घेर लिया और उनकी तस्वीरें खींचीं। न्यासा देवगन की ये पिक्स इस वक्त वायरल हो रही हैं, जिसमें वो पिंक रंग की ड्रेस पहने दिख रही हैं। न्यासा देवगन पार्टी में पिंक रंग की ड्रेस में पहुंची थीं, जिसमें वो बेहद बोल्ड नजर आ रही थीं। लोगों को न्यासा देवगन का ये अवतार काफी पसंद आया है और वो लगातार कमेंट करके न्यासा देवगन की तारीफ कर रहे हैं।

Nyasa Devgn की सेक्सी ड्रेस ने खींचा सबका ध्यान

अदाकारा काजोल की बेटी न्यासा देवगन पार्टी एनिमल हैं। वो अक्सर अपने दोस्तों के साथ पार्टी करती नजर आती हैं। क्रिसमस के मौके पर भी न्यासा देवगन ने अपने दोस्तों के साथ जमकर पार्टी की। जब वो पार्टी से निकल रही थीं, तब मीडिया ने उन्हें अपने कैमरे में कैद किया। न्यासा देवगन की कुछ वीडियोज और फोटोज इस वक्त इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। न्यासा बीती रात सेक्सी ड्रेस पहनकर पार्टी करने के लिए पहुंची थीं, जिसमें वो बेहद बोल्ड लग रही थीं। लोग न्यासा देवगन को बॉलीवुड की अपकमिंग बोल्ड बाला का खिताब देने लगे हैं क्योंकि वो एक्सपेरिमेंट करने से डरती नहीं हैं। न्यासा देवगन की बोल्ड पिंक ड्रेस ने इंटरनेट पर हंगामा मचा दिया है और हर कोई सिंघम की बेटी की तारीफ कर रहा है।

क्या नशे में थीं Nyasa Devgn

जब न्यासा देवगन पार्टी से निकली थीं, तब उनके कदम लड़खड़ा रहे थे। लोग न्यासा देवगन की वीडियोज देखकर पूछ रहे हैं कि क्या अजय देवगन की बेटी नशे में धुत होकर पार्टी से निकली थी। न्यासा देवगन जब पार्टी से बाहर आई तो उनके दोस्त ने उनका हाथ थामा हुआ था। न्यासा देवगन के लड़खड़ाते कदम देखकर लोग उन्हें बॉलीवुड ही बिगड़ैल औलादों की लिस्ट में शामिल करने लगे हैं। वैसे वीडियो देखकर आपको क्या लगता है, क्या न्यासा देवगन नशे में धुत थीं? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article