बॉलीवुड

War 2 Teaser देखकर ऑडियंस ने उड़ाए Jr NTR-Hrithik Roshan पर पैसे, थिएटर में हुई पैसों की बारिश

यशराज बैनर के स्पाई यूनिवर्स की नई फिल्म वॉर 2 (War 2) का पहला टीजर बीते दिन दर्शकों के सामने आया है, जिसे शानदार रिस्पांस मिल रहा है। मेकर्स ने वॉर 2 टीजर (War 2 Teaser) की स्क्रीनिंग कुछ थिएटर्स में भी की थी, जहां फैंस ने ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और जूनियर एनटीआर (Jr NTR) पर जमकर पैसे उठाए। आइए आपको थिएटर से सामने आया वीडियो दिखाते हैं....

Image

War 2 Public Reaction

यशराज बैनर जल्द ही अपने प्रोडक्शन हाउस की बिग बजट एक्शन मूवी वॉर 2 के साथ दर्शकों के सामने होगा, जिसमें ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर जैसे कलाकार पहली बार साथ में दिखेंगे। बीते दिन जूनियर एनटीआर का बर्थडे था, जिस मौके पर यशराज बैनर ने वॉर 2 का टीजर वीडियो फैंस के साथ शेयर किया। इस टीजर को दर्शकों से शानदार रिस्पांस मिला है और हर कोई वॉर 2 देखने के लिए एक्साइटेड हो गया है। फैंस का कहना है कि वॉर 2 न केवल बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ेगी बल्कि थिएटर में पड़ा दर्शकों का सूखा भी दूर कर देगी।

यशराज बैनर ने वॉर 2 टीजर के की स्पेशल स्क्रीनिंग कुछ थिएटर में भी की थी, जिससे सामने आए वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहे हैं। इन वीडियोज में फैंस ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के ऊपर पैसे उड़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं। भले ही सिंगल स्क्रीन थिएटर का चलन हिन्दी क्षेत्रों में बंद हो गया हो लेकिन साउथ में अब भी फैंस अपने स्टार पर पहले ही तरह ही प्यार लुटाते हैं। आप वीडियो में देख सकते हैं कि फैंस कैसे दिल खोलकर अपने पसंदीदा स्टार्स पर प्यार लुटा रहे हैं और जेब से पैसे उड़ा रहे हैं...

फिल्म वॉर 2 का डायरेक्शन अयान मुखर्जी ने किया है। अयान मुखर्जी की यह पहली बिग बजट एक्शन मूवी है। इससे पहले उन्होंने ब्रह्मास्त्र बनाई थी जो कि एक फैंटसी ड्रामा थी। फिल्म वॉर 2 के टीजर में ऋतिक-जूनियर एनटीआर जिस तरह से शानदार एक्शन करते दिखाई दे रहे हैं, उससे साफ है कि अयान मुखर्जी ने बहुत बड़े स्तर पर मूवी को शूट किया है। वैसे आपको फिल्म वॉर का टीजर कैसा लगा, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article