बॉलीवुड

War 2: फाइटिंग सीन से पहले ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर का होगा डांस वॉर, 500 डान्सर्स के साथ शूट होगा धमाकेदार गाना

War 2 Dance Scene Shooting: वॉर 2 के लिए ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के फैंस कमर कस लें, मेकर्स ने फिल्म को और भी मजेदार बनाने के लिए इसमें ऋतिक रोशन और एनटीआर का डांस फेस ऑफ रखा है। यह धमाकेदार डांस फिल्म में आग लगा सकता है। यहाँ पढ़ें बाकि जानकारी

Image

War 2 Dance Scene Shooting

War 2 Dance Scene Shooting: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की अपकमिंग फिल्म वॉर 2 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह एक्शन पैक मूवी इसी साल रिलीज होने जा रही है। वॉर 2 को लेकर लगातार अपडेट जारी है। फिल्म की शूटिंग से लेकर इसके स्टार्स तक की सभी डिटेल्स फैंस को धीरे-धीरे पता चल रही है। अब फिल्म से जुड़ी एक और जानकारी सामने आई है, बताया जा रहा है कि आज ऋतिक रोशन और एनटीआर फिल्म के लिए डांस शूट करने वाले हैं जो कि बहुत भव्य होने वाला है।

वॉर 2( War 2) के फैंस की बेताबी और भी बढ़ने वाली है। क्योंकि फिल्म के क्लाइमैक्स में ऋतिक रोशन( Hrithik Roshan) -जूनियर एनटीआर( Jr NTR) का ऐसा डांस फेस-ऑफ होगा जिसे लोग देखते रह जाएंगे। यह डांस सीन आज मुंबई में यशराज स्टूडियो में शूट होने वाला है, जिसमें करीब 500 डांसर्स शामिल होंगे। डांस ऑफ का आइडिया आदित्य चोपड़ा का बताया जा रहा है जिन्होंने कहा था कि दोनों स्टार्स कमाल के डान्सर हैं अगर यह साथ में डांस करते हैं तो फैंस इसे जरूर पसंद करेंगे। गाने को कोरियोग्राफर बोस्को मार्टिस डायरेक्ट करने वाले हैं। गाने में म्यूजिक प्रीतम का है, इस डांस के लिए स्टार्स पिछले 15 दिन से प्रैक्टिस कर रहे हैं। दोनों स्टार्स को साथ में डांस करते देखना दिलचस्प होने वाला है।

कब रिलीज होगी वॉर 2

वॉर 2 के बारे में बात करें तो फिल्म यश राज के बैनर तले बन रही है। इसे अयान मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी लीड रोल में हैं।फिल्म 15 अगस्त 2025 को रिलीज होने वाली है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article