बॉलीवुड

War 2: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म से हटाया जाएगा कियारा आडवाणी का बिकिनी सीन, CBFC ने चलाई कैंची?

Kiara Advani's Bikini Scene Trimmed from War 2: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की नई फिल्म 'वॉर 2' में कियारा आडवाणी अहम रोल में दिखाई देने वाली हैं। 'वॉर 2' को लेकर जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक सेंसर बोर्ड ने फिल्म के कुछ सीन्स में बदलाव करने को कहा है।

Image

Kiara Advani

Kiara Advani's Bikini Scene Trimmed from War 2: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की फिल्म 'वॉर 2' 14 अगस्त के दिन रिलीज होने के लिए एकदम तैयार है। ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर फिल्म 'वॉर 2' के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इस मूवी से जूनियर एनटीआर बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। 'वॉर 2' का ट्रेलर और इसके गाने लगातार चर्चा में बने हुए हैं। कुछ दिनों पहले 'वॉर 2' का 'आवां जावां' गाना रिलीज हुआ था, जिसे फैन्स ने खूब पसंद किया। अब जो 'वॉर 2' को लेटेस्ट जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक सेंसर बोर्ड ने 'वॉर 2' को U/A 16+ सर्टिफिकेट देने से पहले कुछ बदलावों की मांग की थी। सुनने में आ रहा है कि 'वॉर 2' से कियारा आडवाणी का बिकिनी सीन हटाया जा सकता है।

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक CBFC ने 'वॉर 2' कुछ बदलाव करने को कहा है। इस मूवी के हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस जैसे डिजाइन किए गए हैं, वो वैसे ही रहेंगे। कथित तौर पर निर्माताओं को ऑडियो और विजुअल में 'अनुचित संदर्भों' को म्यूट करने के लिए कहा गया है। इस मूवी से ओब्सेंस इशारे भी हटाने के लिए बोला गया है। इस मूवी से बोल्ड सीन्स भी 50% कम किए जाएंगे। हांलांकि CBFC ने अभी तक इन खबरों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि 'वॉर 2' से कियारा आडवाणी का बिकिनी सीन ट्रिम किया जा सकता है। इस मूवी को सेंसर बोर्ड की ओर से U/A 16+ सर्टिफिकेट मिला है।

रिपोर्ट्स यह भी बता रही हैं कि निर्माताओं ने 'वॉर 2' का रनटाइम अब 2 घंटे 55 मिनट कर दिया। इस मूवी का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है। मेकर्स ने टिकट खिड़की पर अब एडवांस बुकिंग भी ओपन कर दी है। 'वॉर 2' का क्लैश रजनीकांत की अपकमिंग 'कुली' से होने जा रहा है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article